खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---

उत्तराखंड

उत्तराखंड की खबरें

  • उत्तराखंड

    जी एम रेल का काठगोदाम दौरा – ऐसे बनेगा उत्कृष्ट रेलवे स्टेशन

    काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंचे पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम विनय कुमार त्रिपाठी ने रेलवे स्टेशन का   निरीक्षण किया। इस दौरान अव्यवस्था दिखने पर नाराजगी भी जाहिर की साथ ही काठगोदाम रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को एक महीने के अंदर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम विनय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि काठगोदाम देश के साफ स्वच्छ और सुंदर रेलवे स्टेशनों में से एक है और इसे और बेहतर बनाने के लिए उनके द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं जिन पर जल्द कार्य शुरू होगा. इसके अलावा काठगोदाम से चलने वाली ट्रेनों के संचालन को लेकर जीएम ने कहा कि जल्द कोरोनावायरस कोविड-19…

  • उत्तरकाशी,  उत्तराखंड

    बर्फबारी के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम

    द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम के कपाट बर्फबारी के बीच शीतकाल के लिए प्रातः  8.30 बजे विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए हैं। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, राज्य मंत्री धन सिंह रावत आदि मौजूद थे। केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 5.30 बजे शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ गर्भ गृह के कपाट बंद कर दिए गए। बाबा केदार पंचमुखी भोगमूर्ति चल विग्रह डोली में विराजमान होते हुए शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करते हुए पहले पड़ाव रामपुर पहुंचेंगे, जबकि 18 को बाबा केदार पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ…

  • उत्तरकाशी,  उत्तराखंड

    कपाट बंद होने की पूजा में शामिल होंगे योगी 

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। उन्होंने धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों को देखा और जानकारी प्राप्त की। वे सांयकालीन पूजा-अर्चना में भी शामिल हुए। इसके बाद दोनों लोगों ने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। शाम पौने पांच बजे सीएम योगी ने तीर्थपुरोहितों के लिए बनाए जा रहे भवन, मंदाकिनी व सरस्वती नदी किनारे बनाया गया आस्था पथ, संगम पर निर्मित घाट और केदारनाथ मंदिर के पीछे आदिगुरु शंकराचार्य समाधि स्थल के पुनर्निर्माण को भी देखा।  इस मौके पर मुख्यमंत्री रावत ने उन्हें केदारनाथ में अभी तक हुए पुनर्निर्माण कार्यों व…

  • उत्तराखंड

    सैलानियों के लिए खुला राजाजी पार्क

    राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए खुल दिया गया।   पार्क में तेंदुए, हिरन, सांभर, हाथी, चीतल, मॉनिटर लिचार्ड, मोर्टन येलो, नील गाय, पेंगुलिन, शाही समेत कई जानवर हैं। पार्क में सात रेंज हैं। इनमें 4 रेंजों को पर्यटकों के लिए खोला जाता है।  रविवार को मोहंड रेंज का गेट प्रमुख सचिव आनंद वर्धन, मोतीचूर रेंज को गेट वार्डन कोमल सिंह और रानीपुर को गेट शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा और चीला रेंज का गेट वार्डन ललता प्रसाद ने पर्यटकों के लिए खोला। पार्क वार्डन कोमल सिंह ने बताया कि पहले दिन 100 से अधिक पर्यटकों ने सफारी की।  सबसे अधिक पर्यटकों ने चीला रेंज में सफारी की।…

  • उत्तराखंड

    आज से उत्तराखण्ड दौरे पर मुख्यमंत्री योगी

      यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड दौरा आज 15 और 16 नवंबर को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केदारनाथ और बद्रीनाथ के करेंगे दर्शन विशेष विमान से आज दोपहर 1:35बजे पहुंचेंगे जौलीग्रांट एयरपोर्ट राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे स्वागत दोपहर-2 बजे दोनों मुख्यमंत्री केदारनाथ के लिए होंगे रवाना दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक केदारनाथ के करेंगे दर्शन आज केदारनाथ में ही रात्रि विश्राम करेंगे दोनों मुख्यमंत्री कल सुबह 7:30 बजे दोनों सीएम हेलीकॉप्टर से बद्रीनाथ के लिए होंगे रवाना।

error: Content is protected !!