खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---

उत्तराखंड

उत्तराखंड की खबरें

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    नैनीताल- गरीब असाध्य बीमार बच्चों के लिए सविन बंसल हैं तत्पर-इस ऐप के माध्यम कराया जा रहा उपचार

    नैनीताल -स्वस्थ एवं संस्कारवान बच्चे राष्ट्र की धरोहर हैं। पर्वतीय क्षेत्र के दुर्गम ईलाके के बाशिन्दों के अवाला वहाॅ के बच्चे असाध्य रोगो से ग्रसित हो जाते हैं और संसाधनों और जानकारी के अभाव में इन रोगग्रस्त बच्चों में छिपी प्रतिभाऐं विकसित नहीं हो पाती हैं। कहा जाये तो देश का हर बच्चा जहाॅ वह देश का भविष्य है वहीं वह सूद (ब्याज) भी है। ऐसे बच्चों के चिन्हीकरण और उनके बेहतर आधुनिकतम ईलाज के लिए जिलाधिकारी श्री बंसल ने सूद एप की परिकल्पना की और इस सूद एप का उद्घाटन गुजरे साल दिसम्बर में सूबे के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा किया गया और उन्होंने जिलाधिकारी की इस…

  • उत्तराखंड

    रानीखेत -12वीं का छात्र निकला संक्रमित

    रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत के एक स्कूल में एक बच्चे के संक्रमित मिलने से अफरातफरी मच गई। आनन फानन में विद्यालय पहुंची संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडे ने तत्काल प्रभाव से विद्यालय को तीन दिन के लिए बंद करा दिया। कक्षा में सभी 15 छात्र छात्राओं को होम आइसोलेट कर दिया गया है। उनकी भी कोरोना जांच की जाएगी। सुबह विद्यालय पहुंचने पर सभी बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई, सभी का तापमान ठीक पाया गया। इसके बाद छात्र छात्राओं को कक्षाओं में प्रवेश दिया गया। इसी बीच शिव मंदिर क्षेत्र निवासी 12वीं (सी) कक्षा के छात्र के परिजनों का फोन आया कि वह लोग कोरोना जांच कराने गए हैं, बच्चे की…

  • उत्तराखंड,  देहरादून

    शायरा बानो ने संभाला महिला आयोग की उपाध्यक्ष का पदभार

    तीन तलाक के खिलाफ आवाज उठाने वाली शायरा बानो ने राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि उनका महिला अपराधों खासकर मुस्लिम महिलाओं के प्रति अपराधों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।  पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश आयोग के माध्यम से शोषित और पीड़ित महिलाओं को इंसाफ दिलाने की रहेगी। वहीं, बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने कहा कि तीन तलाक के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा लाया गया कानून पूरे देश में मुस्लिम महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य में शायरा बानो के योगदान…

  • उत्तराखंड,  देहरादून

    नरेश बंसल राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

    उत्तराखंड से राज्यसभा की एक सीट के लिए हुए चुनाव में एकमात्र भाजपा प्रत्याशी नरेश बंसल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव प्रक्रिया के तहत सोमवार को नाम वापसी की तिथि थी। निर्धारित समय गुजरने के बाद ठीक चार बजे विधानसभा के प्रभारी सचिव एवं रिटर्निंग अफसर मुकेश सिंघल ने बंसल के निर्वाचन की घोषणा की। बंसल ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल व अरविंद पांडेय, राज्यमंत्री रेखा आर्य, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, महापौर सुनील उनियाल गामा, विधायक हरबंस कपूर समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में निर्वाचन प्रमाणपत्र ग्रहण किया। राज्यसभा की यह सीट 25 नवंबर को रिक्त हो रही है। अभी…

  • उत्तराखंड

    कई मील पैदल चलकर जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्याएं

    कोविड 19 संक्रमण के दौरान गुजरे तीन महिनों तक ग्रामीण इलाकों मे जिला प्रशासन की ओर से आयोजित होने वाले बहुउददेशीय शिविर बाधित रहे। स्थितियां सामान्य होने की ओर अग्रसर होने पर अनलाॅक हुआ जिसके मददेनजर जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने विकास खण्ड धारी के दुर्गम ग्राम अघरिया मे विशेष शिविर आयोजित कर ग्रामीण इलाके के वाशिंदों का दुख-दर्द जाना और उनके क्षेत्र की अनेकों समस्याओ का मौके पर ही निस्तारण किया। जिलाधिकारी श्री बंसल पहले डीएम है जो अघरिया गंाव पहुचे। उनको अपने बीच पाकर गांव के बुर्जुग, बच्चे, महिलायें खुशी से झूम उठे और सभी ने गर्मजोशी के साथ युवा जिलाधिकारी श्री बंसल का भव्य स्वागत किया। सोमवार…

error: Content is protected !!