उत्तरकाशी
उत्तरकाशी की खबरें
-
उत्तराखंड : मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, हादसे में दो की मौत
उत्तरकाशी में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। बनचौरा ग्रामीण मोटरमार्ग पर दिवारी खोल के पास मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक व एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन सवार तीन अन्य घायल हो गए। गंभीर घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है । धरासू थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम करीब पांच बजे एक मैक्स वाहन बनचौरा से नैनबाग क्षेत्र के ऐंदी बसाण गांव के लिए रवाना हुआ था। वाहन दिवारी खोल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया और नीचे पेड़ से जा टकराया। इस दौरान वाहन में…
-
सल्ट विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां शुरू
सल्ट विधानसभा उपचुनाव के नामांकन सहित अन्य प्रक्रिया के लिए प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने आला अधिकारियों के साथ पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए हैं। डीएम ने राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षों, विद्यालय परिसर व आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण कर अलग-अलग कार्यों के लिए कक्षों का निर्धारण किया। उन्होंने तहसील परिसर और एसडीएम कार्यालय कक्षों का भी निरीक्षण किया। डीएम ने बताया पूरे जनपद में सल्ट उपचुनाव के तहत आचार संहिता लागू की गई है। चुनाव कार्यक्रम की तिथि के अनुसार नामांकन प्रक्रिया उपजिलामजिस्ट्रेट भिकियासैंण के न्यायालय में संपन्न होगी। पोलिंग पार्टियों की रवानगी सहित मतगणना जीआईसी भिकियासैंण में…
-
वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों से घिरी जिला पंचायत, जांच शुरू होने से मचा हड़कंप-जानिए क्या है मामला
मुख्यमंत्री की ओर से जांच के आदेश दिए जाने के बाद डीएम के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी और वरिष्ठ कोषाधिकारी ने जिला पंचायत दफ्तर पहुंचकर दस्तावेज खंगाले। विस्तृत जांच करने में अभी तीन से चार दिन और लगेंगे। मोरी क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत ने बीते एक नवंबर को मुख्यमंत्री को सौंपे शिकायती पत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी, मुख्यमंत्री ने गढ़वाल कमिश्नर को एक पखवाड़े के भीतर जांच कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन ने बीते 10 नवंबर को डीएम उत्तरकाशी को मामले की जांच कराकर एक हफ्ते के…
-
अभिजीत मुहूर्त में शीतकाल के लिए भगवन बद्री विशाल बंद हुए
भगवान् बदरीनाथ धाम के कपाट कार्तिक शुक्ल पंचमी उत्तराषाढा नक्षत्र अभिजीत मुहूर्त में शीतकाल हेतु विधि-विधान से बंद हो गये है। इस अवसर पर पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। कपाट बंद होने के मौके पर मंदिर को भब्यरूप से फूलो से सजाया गया था दानी दाताओं ने भंडारे भी आयोजित किये। सारे बदरीनाथ धाम में अभी बर्फ जमी हुई है तथा मौसम सर्द बना है। सेना की बैंड की सुमधुर लहरियों के बीच तीर्थ यात्रियों ने जय बद्री विशाल के उदघोष किये। ब्रह्म मुहुर्त में प्रात:4.30 बजे मंदिर खुला पूजा संपन्न हुई नित्य भोग के पश्चात 12.30 बजे शांयकालीन आरती शुरू हुई इसके पश्चात मां लक्ष्मी पूजन…
-
बर्फबारी के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम
द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम के कपाट बर्फबारी के बीच शीतकाल के लिए प्रातः 8.30 बजे विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए हैं। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, राज्य मंत्री धन सिंह रावत आदि मौजूद थे। केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 5.30 बजे शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ गर्भ गृह के कपाट बंद कर दिए गए। बाबा केदार पंचमुखी भोगमूर्ति चल विग्रह डोली में विराजमान होते हुए शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करते हुए पहले पड़ाव रामपुर पहुंचेंगे, जबकि 18 को बाबा केदार पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ…