खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी की खबरें

  • उत्तरकाशी,  उत्तराखंड

    कपाट बंद होने की पूजा में शामिल होंगे योगी 

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। उन्होंने धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों को देखा और जानकारी प्राप्त की। वे सांयकालीन पूजा-अर्चना में भी शामिल हुए। इसके बाद दोनों लोगों ने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। शाम पौने पांच बजे सीएम योगी ने तीर्थपुरोहितों के लिए बनाए जा रहे भवन, मंदाकिनी व सरस्वती नदी किनारे बनाया गया आस्था पथ, संगम पर निर्मित घाट और केदारनाथ मंदिर के पीछे आदिगुरु शंकराचार्य समाधि स्थल के पुनर्निर्माण को भी देखा।  इस मौके पर मुख्यमंत्री रावत ने उन्हें केदारनाथ में अभी तक हुए पुनर्निर्माण कार्यों व…

  • उत्तरकाशी

    उत्तराखंड – चीन सीमा पर वायुसेना सतर्क

    गौचर(चमोली), लद्दाख में चल रहे भारत-चीन तनाव के बीच उत्तराखंड में भी चीन सीमा पर सेना और वायुसेना सतर्क है। उत्तरकाशी में वायुसेना के हेलीकॉप्टर सीमा का जायजा ले रहे हैं। वहीं, चमोली जिले के गौचर में सेना के जवान हेलीकॉप्टर से रस्सियों के सहारे उतरने और चढ़ने का अभ्यास कर रहे हैं। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ऐसी किसी जानकारी से इनकार कर रहा है। उत्तराखंड में चीन से सटी 345 किलोमीटर लंबी सीमा में से करीब 90 किलोमीटर चमोली जिले में है। सीमा का यह भाग सर्वाधिक संवेदनशील है। जिले की मलारी घाटी में स्थित बाड़ाहोती में चीन वर्ष 2014 से 2018 तक 10 बार घुसपैठ कर चुका है। हालांकि…

  • उत्तरकाशी

    स्वरोजगार को मशरूम उत्पादन का लिया प्रशिक्षण

    उत्तरकाशी नौगांव : विकासखंड नौगांव के सुनारा गांव के सात स्वयं सहायता समूह की 18 साल से 45 साल की 30 महिलाओं को मशरूम उत्पादन का दस दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को सफल उद्यमी के मुख्य गुणों को आत्मसात करने, स्वरोजगार बढ़ाने, कोविड के तहत सावधानी, स्वरोजगार अपनाने पर जोर, कौशल विकास, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास बढ़ाने, बैंकिग, सीसीएल बैकों से जुड़ने, ऋण लेने संबंधी के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की जानकारी दी गई। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को मशरूम के बीज रोपण, उसके लिए तैयार होने वाले किट के साथ दो प्रजातियों ढिगरी व बटन मशरूम के बारे में बताया गया। समापन अवसर पर…

  • उत्तरकाशी,  उत्तराखंड

    जैविक खेती में तलाशा स्वरोजगार

    उत्तरकाशी : जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से दस किलोमीटर दूर मातली गांव में एक दंपती ने वोकल फॉर लोकल के तहत स्वरोजगार की मिसाल कायम की है। अपने किचन गार्डन में जैविक तरीके से सब्जी उत्पादन किया है। लॉकडाउन से अभी तक दंपती ने डेढ़ लाख रुपये की सब्जी बेची है। इस दंपती के पास लगातार जैविक उत्पादों की डिमांड भी आ रही है। अब दंपती ने जैविक खेती करने और जैविक फसल से जैविक उत्पाद तैयार करने का लक्ष्य बनाया है, जिससे आमजनों को रोजगार भी प्राप्त हो सके। वनस्पति विज्ञान से पोस्ट ग्रेजुएट देवेंद्र बधानी मातली में फोटोग्राफी की दुकान संचालित करते हैं। जबकि उनकी समाजशास्त्र से पोस्ट ग्रेजुएट…

  • उत्तरकाशी

    गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग पर बाबा की गाथा के दर्शन

    केदारनाथ धाम के दर्शन को आने वाले श्रद्धालु अब गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर केदार बाबा की गाथा के दर्शन कर सकेंगे। चट्टानों और पत्थरों समेत अन्य स्थानों पर शिव के रूपों की आकृतियां उकेगी जाएंगी।  जिला प्रशासन की ओर से गौरीकुंड से केदारनाथ तक 17 किमी पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए 50-50 मीटर की दूरी पर चट्टानों, पत्थरों पर केदारनाथ की महिमा के श्लोक भी उकेरे जाएंगे। डीएम वंदना सिंह ने बताया कि गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बाबा की महिमा का उल्लेख करने के लिए तैयारियां शुरू की गई हैं।  इसके लिए चट्टानों और बड़ी-बड़ी शिलाओं का प्रयोग किया जाएगा। चित्र व श्लोक देखकर और पढ़कर धाम पहुंचने वाले भक्तों को वहां के धार्मिक व ऐतिहासिक…

error: Content is protected !!