-
कोरोना वैक्सीन पर वित्तमंत्री का अपडेट
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनिया भर के लोगों को इसकी एक सुरक्षित और कारगर वैक्सीन का इंतजार है। कोरोना महामारी काल में पहली बार होने वाले चुनाव को लेकर प्रोटोकॉल और दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में कोरोना वैक्सीन को लेकर वादा किया है। घोषणा पत्र जारी करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा कि जैसे ही कोरोना वैक्सीन बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए उपलब्ध होगा, बिहार के हर व्यक्ति को मुफ्त में दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में तीन वैक्सीन अंतिम चरण के ट्रायल में हैं। ये वैक्सीन लगभग उत्पादन के…
-
गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग पर बाबा की गाथा के दर्शन
केदारनाथ धाम के दर्शन को आने वाले श्रद्धालु अब गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर केदार बाबा की गाथा के दर्शन कर सकेंगे। चट्टानों और पत्थरों समेत अन्य स्थानों पर शिव के रूपों की आकृतियां उकेगी जाएंगी। जिला प्रशासन की ओर से गौरीकुंड से केदारनाथ तक 17 किमी पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए 50-50 मीटर की दूरी पर चट्टानों, पत्थरों पर केदारनाथ की महिमा के श्लोक भी उकेरे जाएंगे। डीएम वंदना सिंह ने बताया कि गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बाबा की महिमा का उल्लेख करने के लिए तैयारियां शुरू की गई हैं। इसके लिए चट्टानों और बड़ी-बड़ी शिलाओं का प्रयोग किया जाएगा। चित्र व श्लोक देखकर और पढ़कर धाम पहुंचने वाले भक्तों को वहां के धार्मिक व ऐतिहासिक…
-
DM सविन बंसल ने जिले में 24 को स्थानीय अवकाश किया घोषित
नैनीताल – जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि मैनुअल आफ गवर्नमेंट आर्डस् में दिये गये प्रतिबन्धों के साथ प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए दशहरा अष्टमी/महानवमी पर 24 अक्टूबर दिन शनिवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि ये अवकाश बैंक, कोषागार, उपकोषागारों को छोड़कर जनपद नैनीताल के सभी कार्यालय, संस्थानों में प्रभावी रहेगा।
-
केदारनाथ में इस सीजन की पहली बर्फबारी
केदारनाथ में इस सीजन की पहली बर्फबारी , बाबा केदारनाथ धाम बर्फ की सफेद चादर से पटा , तापमान में आई भारी गिरावट , बर्फबारी देख श्रद्धालुओं में खुशी की लहर।
-
सेंचुरी पेपर मिल में मजदूरों का शोषण , 28 अक्टूबर को महत्त्वपूर्ण बैठक
एशिया की सबसे बड़ी मिलो में से एक सेंचुरी पेपर मिल में मजदूरों का जमकर शोषण किया जा रहा है। 12 घंटे काम कराने के बाद भी कर्मचारियों को ओवरटाइम के पैसे नही दे रहा है मिल प्रशासन । शासन प्रशासन के अलावा पेपर मिल के अंदर चल रहे कई मजदूर संगठन भी पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं । हालांकि अब दो संगठनों देवभूमि वर्कर यूनियन और सीपीपी कामगार यूनियन ने मजदूरों हितों में आवाज उठाई है ,और मामला डिप्टी लेबर कमिश्नर तक पहुंचा है ,जिससे मिल कर्मचारियों को थोड़ी आज जगी है , डिप्टी लेबर कमिश्नर ने आगामी 28 अक्टूबर को एक त्रिपक्षीय बैठक बुलाई है जिसमें…