-
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2020
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2020 : लड़कियों को अपने जीवन में बहुत सारे मुद्दों का सामना करना पड़ता है, चाहे भारत हो या दुनिया का कोई अन्य देश, उन्हें दर्द झेलने की उम्मीद है। महिला शिशु हत्या से लेकर लैंगिक असमानता से लेकर यौन शोषण तक, मुद्दों की कोई कमी नहीं है। इस प्रकार इन खतरों को रोकने और लड़कियों के अधिकारों और दुनिया भर में लड़कियों के सामने आने वाली अनोखी चुनौतियों को पहचानने के लिए हर साल अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। बालिका का अंतर्राष्ट्रीय दिवस हर साल 11 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें उनके अधिकार दिलाने…
-
रुड़की की तहसीलदार, ड्राइवर और अर्दली की हादसे में मौत
रुड़की- सुबह सुबह बड़ी दुखद खबर सामने आई है जानकारी के मुताबिक नजीबाबाद के पास नहर में तहसीलदार के वाहन गिरने से रुड़की की तहसीलदार सुनैना राणा और उनका वाहन चालक और अर्दली की मौत हो गई है। पुलिस और गोताखोरों की मदद से शव बरामद किए गए हैं बताया जा रहा है कि नैनीताल से कल देर शाम हरिद्वार वापसी के समय रात लगभग 8:30 बजे उनका वाहन नहर में गिर गया।प्राप्त समाचार अनुसार रुड़की तहसीलदार सुनैना राणा गाड़ी चालक सुंदर और अर्दली ओमपाल की हादसे में मौत की खबर के बाद जिला प्रशासन व तहसील कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है नजीबाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत…
-
कोरोना के चलते स्कूली पाठ्यक्रम में कटौती
देहरादून- कोरोनावायरस का असर स्कूलों के बंद होने के बाद बच्चों की शिक्षा पर भी इसका सीधा प्रभाव पड़ा है। क्योंकि मार्च के बाद से अब तक स्कूल नहीं खुल पाए हैं लिहाजा शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों के सिलेबस का लोड ज्यादा ना हो इस वजह से स्कूली पाठ्यक्रम में 30 फ़ीसदी की कटौती की गई है शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने स्कूली पाठ्यक्रम में 30 फ़ीसदी कटौती का शासनादेश जारी करते हुए निर्देश में कहा है कि विद्यालय शिक्षा विभाग के तहत चलने वाले सरकारी अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2020- 21 के लिए पुनर्गठित पाठ्यक्रम को लागू किया जाएगा। इसके अलावा…
-
यूकेडी ने स्वास्थ्य विभाग में हुई एएनएम भर्ती पर उठाए सवाल
उक्रांंद ने स्वास्थ्य विभाग में हुई एएनएम भर्ती पर फिर सवाल उठाए हैं। दल के केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि एएनएम भर्ती में 114 अभ्यíथयों के दस्तावेज गायब मिले थे जिसके बाद विभागीय और विजिलेंस जांच के आदेश दिए गए थे। लेकिन जांच रिपोर्ट दबा दी गई। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यालय में शनिवार को पत्रकारों से वार्ता में उपाध्याय ने कहा कि इस मामले में स्वास्थ्य सचिव ने नवंबर 2018 में जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने को कहा था, लेकिन तत्कालीन स्वास्थ्य महानिदेशक ने विभागीय जांच और सतर्कता अधिष्ठान द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की…
-
शायरा बानो भाजपा में शामिल
तीन तलाक के खिलाफ आवाज उठाने वाली शायरा बानो शनिवार को भाजपा में शामिल हो गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में उनको पार्टी में शामिल किया। काशीपुर निवासी शायरा बानो ने 2016 में तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सबसे पहले जनहित याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर फैसला दिया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया। तब से शायरा बानो देश दुनिया में एक चर्चित चेहरा बन गईं। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत शुक्रवार को हल्द्वानी से अचानक देहरादून पहुंचे…