खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड,  देहरादून

    आधुनिक तकनीक व सुविधाओं युक्त होगा भाजपा का नया प्रदेश कार्यालय

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का नया प्रदेश कार्यालय बनकर तैयार हो जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व प्रदेश महामंत्री ( संगठन) अजेय कुमार ने अन्य पदाधिकारियों के साथ रिंग रोड पर बनने वाले भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय स्थल का निरीक्षण किया। आधुनिक तकनीक व सुविधाओं से तैयार होने जा रहे कार्यालय भवन का भूमिपूजन व शिलान्यास भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली से वर्चुअल करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बताया कि भाजपा का नया प्रदेश कार्यालय आधुनिक तकनीक व सुविधाओं से युक्त होगा। इसका भूमि पूजन व शिलान्यास 17 अक्टूबर को 11 बजे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से करेंगे। नई…

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    नैनीताल के पर्यटक स्थलों में बढ़ी रौनक

    द्वितीय शनिवार व रविवार की छुट्टी के चलते झील नगरी नैनीताल व आसपास के पर्यटक स्थलों में सैलानियों के आने से रौनक है। इस सप्ताह नैनीताल में प्राणी उद्यान, मालरोड, पंत पार्क , बारापत्थर में बढ़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। इसके साथ भवाली, भीमताल, घोड़ाखाल, सातताल, मुक्तेश्श्वर, कैंची आदि में भी सैलानी पहुंचे हैं। जिले के भवाली, भीमताल, रामगढ़, मुक्तेश्वर मार्च के बाद शुरू हुए कोरोना संकट के बाद से लगभग सुनसान हो गए थे लेकिन इस बीच यहां सैलानियों की आवक बढ़ गई है। हालांकि इस बार बीते सप्ताहांत की तुलना में अधिक भीड़ नहीं रही। लेकिन लंबे समय से ठप्प पड़े पर्यटन कारोबारियों को आगे बेहतर पर्यटन की…

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    रामपुर रोड के एक दंपत्ति की आत्महत्या

    हल्द्वानी– हल्द्वानी के रामपुर रोड के एक दंपत्ति की आत्महत्या की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई बताया जा रहा है कि शिवसेना के पूर्व पदाधिकारी व प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले की पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली तो वही पति ने भी अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर खुद को उड़ा लिया घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सहित पूरी फोर्स मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सामाजिक कार्यकर्ता व प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले चंद्रप्रकाश और उनकी पत्नी दीपा दोनों ने आत्महत्या की है फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारण क्या है पुलिस को…

  • उत्तराखंड,  उधम सिंह नगर

    उत्तराखंड- आईपीएल का सट्टा लगा रहे थे भाजपा नेता, हुए गिरफ्तार

    उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में नैनीताल रोड पर फाइव स्टार होटल में बैठकर आईपीएल में सट्टा लगा रहे भाजपा के नेता सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनके पास से ₹40000 नगद और फ़ोन बरामद हुए हैं।मामला शनिवार रात का है जब पुलिस को सूचना मिली की रेडिसन होटल के कमरा नंबर 203 में कुछ लोग आईपीएल में लाखों का सट्टा लगा रहे हैं पुलिस ने तत्काल छापेमारी की कार्रवाई करते हुए होटल के कमरे से 3 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस जब सट्टा लगा रहे लोगों को थाने लाई दो पूछताछ में पता चला कि एक गदरपुर के चेस्ट ब्लाक प्रमुख और बीजेपी…

  • उधम सिंह नगर,  राष्ट्रीय

    स्वामित्व योजना मेरी सम्पत्ति मेरा हक – उधमसिंह नगर योजना के तहत शामिल

    स्वामित्व योजना मेरी सम्पत्ति मेरा हक के पायलट फेज के तहत देश के 06 राज्यों 763 गांवो के एक लाख लोगों को प्रोपर्टी कार्ड का वितरण डिजिटल शुभारम्भ मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया। इस दौरान एक लाख ग्रामीणों को प्राॅपर्टी कार्ड वितरण किये गये जिसमे उत्तराखण्ड के 50 गांवो के 6800 लोग शामिल है। इस अवसर पर जनपद उधमसिंह नगर को इस स्वामित्व योजना के तहत शामिल किया गया। आज प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अन्तर्गत जनपद के तहसील गदरपुर के ग्राम कुल्हा में आयोजित कार्यक्रम में मा0 प्राधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने डिजिटल स्वामित्व योजना के प्रथम चरण का शुभारम्भ किया। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि…

error: Content is protected !!