खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तरकाशी,  नैनीताल

    जिलाधिकारी ने कोमल की शिक्षा का बीड़ा उठाया

    हल्द्वानी – काठगोदाम निवासी बालिका कोमल राणा ने कुछ वर्ष पूर्व अपने माता-पिता को खो दिया था। इन हालातों में भी कोमल राणा ने 12 की परीक्षा प्रथम स्थान पर पास की, आगे की पढाई जारी रखना कोमल के लिए मुश्किल था। बेटी बचाओ-बेटी पढाओ के एक कार्यक्रम में कोमल ने जिलाधिकारी सविन बंसल से मिली तथा बीएससी नर्सिंग करने की तमन्ना जाहिर की। गरीब बेटियों की शिक्षा के प्रति बेहद संजीदा जिलाधिकारी ने कोमल की शिक्षा का बीड़ा उठाया और कोमल का पाल काॅलेज में बीएससी नर्सिंग में दाखिला कराया व चार वर्षीय कोर्स की फीस ढाई लाख रूपये जिलाधिकारी बंसल ने जमा करा दी है। जिलाधिकारी का मानना…

  • उत्तराखंड

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से सीमा सड़क संगठन द्वारा बनाए गए 44 पुलों को राष्ट्र को समर्पित किया

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से 7 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा बनाए गए 44 पुलों को राष्ट्र को समर्पित किया। रक्षा मंत्री ने अरूणाचल प्रदेश के तवांग मार्ग में नेचीफु सुरंग की आधारशिला भी रखी। राष्ट्र को समर्पित किए गए पुलों में उत्तराखण्ड में 08, अरूणाचल प्रदेश में 08, हिमाचल प्रदेश में 02, जम्मू कश्मीर में 10, लद्दाख में 08, पंजाब में 04 और सिक्किम में 04 पुल शामिल हैं। इन 44 पुलों का कुल क्षेत्रफल 3506 मीटर है। उत्तराखण्ड के 08 पुलों का कुल क्षेत्रफल 390 मीटर है।   रक्षा मंत्री ने कहा कि एक साथ इतने…

  • उत्तराखंड,  उधम सिंह नगर

    घर के बाहर गोली मारकर पार्षद की हत्या

    रुद्रपुर में भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश धामी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पार्षद की हत्या उनके घर के ही बाहर की गई जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आनन फानन में धामी को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने धामी को मृत घोषित कर दिया। आज सुबह कार में सवार कुछ बदमाशो ने भदईपुरा वार्ड नंबर 13 के पार्षद प्रकाश सिंह धामी को घर से बाहर बुलाकर गोली मार दी। बताया जा रहा है कि पार्षद प्रकाश सिंह धामी अपने घर में सुबह दांत साफ कर रहे थे इसी दौरान एक युवक ने उनको घर से बाहर बुलाया और उन्हें बातों में लगा…

  • उत्तराखंड

    समाजवादी पार्टी ने याद किया राम मनोहर लोहिया को

    समाजवादी विचारधारा के प्रमुख चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया की 53 वीं पुण्यतिथि आज समाजवादी पार्टी कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में मनाई गई , इस अवसर पर उत्तराखंड समाजवादी पार्टी के समस्त पदाधिकारी गण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे , कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश प्रमुख महासचिव शोएब अहमद ने की , कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा की शासन को निरंतर चौकस एवं जागरूक बनाना है तो प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह अपने राजनीतिक अधिकारों को समझें और जहां कहीं भी उस पर चोट या हमले होते हों उसके खिलाफ अपनी आवाज़ बुलन्द करे , आज के कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजवादी सुरेश परिहार , विशिष्ट अतिथि कुलदीप…

  • उत्तराखंड,  हरिद्वार

    शांतिकुंज प्रमुख को क्लीन चिट

    हरिद्वार शांतिकुंज प्रमुख प्रणव पंड्या और उनकी पत्नी शैलबाल को बड़ी राहत मिली है ,छतीसगढ़ की एक युवती ने दिल्ली में करवाई थी प्रणव पंड्या पर दुष्कर्म की एफआईआर , पुलिस ने जांच के बाद शांतिकुंज प्रमुख को क्लीन चिट दे दी है , पुलिस को जांच में नही मिला कोई ठोस सबूत , बीती मई माह में पीड़िता द्वारा दिल्ली के विवेक विहार थाने में कराया गया था मुकदमा दर्ज , दिल्ली पुलिस द्वारा हरिद्वार पुलिस को मामले में सौपी गई थी जांच ,पुलिस द्वारा शांतिकुंज में रहने वाली कई महिलाओं के भी लिए गए बयान , आरोप लगाने वाली युवती शांतिकुंज हरिद्वार आश्रम में सेविका रह चुकी है…

error: Content is protected !!