-
बाबा केदार पहुंचने की राह हुई आसान
बाबा केदारनाथ धाम के लिए आज से आठ हेली कंपनियों के हेलीकॉप्टरों ने उड़ान भरनी शुरू कर दी है , रूद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी, सोनप्रयाग, मैखंडा, जामू-फाटा और बडासू से हेलीकॉप्टरों ने केदारनाथ के लिए सुबह छह बजे से उड़ान भरनी शुरू कर दी है, एसओपी के अनुसार हेली सेवा से केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए ई-पास की अनिवार्यता नहीं होगी। वहीं सभी कंपनियों को धाम के लिए पचास से साठ फीसदी बुकिंग मिल चुकी हैं। हेलीकॉप्टर सेवा के सहायक नोडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि केदारनाथ के लिए एरो एविएशन, पिनकल, चिप्सन, क्रिस्टल, थुंबी, हिमालयन समेत आठ हेली कंपनियां पहले ही केदारघाटी में पहुंच चुकी हैं।…
-
एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह सम्पन्न
एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह कोरोना नियमों के मद्देनजर सम्पन्न हुआ , इस बार यह आयोजन अॉनलाइन आयोजित किया गया , इसमें मेडिकल, नर्सिंग और पैरामेडिकल के 922 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई। ई- कॉन्वोकेशन में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शिरकत की। जबकि कुलाधिपति महामहिम राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने वर्चुअल स्पीच के जरिये कार्यक्रम में शिरकत की । कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार यह आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया गया। इसमें मेडिकल, नर्सिंग और पैरामेडिकल के 922 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई। दरअसल कोरोना संक्रमण को देखते हुए दीक्षांत समारोह ऑनलाइन आयोजित किया गया। जिसमें एमडी/एमएस के 82,…
-
औली रोपवे का संचालन सात माह बाद फिर से शुरू
कोरोना महामारी के कारण बंद पड़े औली रोपवे का संचालन सात माह बाद फिर से शुरू हो गया है। अब पर्यटक रोपवे से जोशीमठ नगर और औली का दीदार कर सकेंगे। पहले दिन ही रोपवे से तीन और चेयर लिफ्ट से छह लोग पर्यटन स्थली औली के दीदार को पहुंचे। जोशीमठ से औली तक 4.15 किमी लंबा रोपवे है, जो एशिया का सबसे लंबा रोपवे है। इस रोपवे पर दस टावर हैं। यह 1994 से संचालित हो रही है। गढ़वाल मंडल विकास निगम को रोपवे से करोड़ों का कारोबार होता है। रोपवे की केबिन में एक बार में 25 पर्यटक बैठ सकते हैं। रोपवे के उप प्रबंधक दिनेश मलासी का कहना…
-
उत्तराखंड में उद्योगों में निवेश करना और आसान होगा- एनओसी और लाइसेंस प्रक्रिया में छूट देने की तैयारी
उत्तराखंड में एमएसएमई उद्योगों में निवेश करना और आसान होगा। उद्योग लगाने से पहले विभिन्न विभागों से ली जाने वाले एनओसी और लाइसेंस प्रक्रिया में तीन साल तक छूट देने की तैयारी है। इस छूट के लिए उद्योग विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। जल्द ही सरकार इस पर फैसला ले सकती है। प्रदेश में अभी तक एमएसएमई उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को विभिन्न विभागों से 12 से 15 प्रकार की एनओसी और लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ी है। इस प्रक्रिया को पूरी करने में उद्यमियों का काफी समय लग जाता है। एक उद्योग लगाने के लिए निवेशक को भू-उपयोग परिवर्तन, भवन निर्माण, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, अग्निशमन,…
-
पासवान का निधन: दिल्ली व राज्यों की राजधानी में आज झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज
गृह मंत्रालय ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री पासवान के निधन पर शोक स्वरूप शुक्रवार को दिल्ली, सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानी में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। उनके अंतिम संस्कार के दिन भी ध्वज झुका रहेगा। देश के प्रमुख दलित नेताओं में से एक केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। उनके सम्मान में शुक्रवार को राजकीय शोक की घोषणा की गई है और इस दौरान तिरंगा आधा झुका रहेगा।उनके पुत्र और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने पिता के निधन की सूचना साझा करते हुए ट्वीट किया, पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन…