-
रैगिंग की शिकायत के लिए यूजीसी ने जारी किया टोल फ्री नंबर
रैगिंग के मामलों का संज्ञान लेते हुए यूजीसी ने सभी संस्थानों से रैगिंग रोकने को प्रभावी कदम उठाने को कहा है। सख्त हिदायत दी है कि यदि कोई संस्थान इसपर विफल रहता है या दोषियों दंड नहीं देता है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। यूजीसी ने उच्च शिक्षण संस्थानों को दिया एंटी रैगिंग पर कार्रवाई करने का निर्देश दिए हैं। रैगिंग रोकने के लिए पेास्टर, सीसीटीवी, कार्यशालाओं की मदद लेने को कहा है। यूजीसी ने रैगिंग से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-180-5522 भी जारी किया है। कहा है कि इसका लाभ परेशानी में पड़े विद्यार्थी उठा सकते हैं। इसके अलावा किसी के पास रैगिंग से संबंधित कोई…
-
जनता के लिए खास सौगात डोबराचांठी पुल मुख्यमंत्री करेंगे समर्पित, जानिए क्या है खास
इच्छाशक्ति हो तो वर्षों से फंसा बड़ा से बड़ा कोई प्रोजेक्ट कैसे चंद समय में पूरा हो जाता है, इसका सटीक उदाहरण है उत्तराखण्ड का ‘डोबराचांठी पुल’। 11 वर्षों से अटके पड़े इस पुल का निर्माण मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी की सख्ती के बाद महज साढ़े तीन वर्ष में पूरा कर लिया गया। ₹3 अरब की लागत से तैयार डोबराचांठी पुल के बनने से प्रतापनगर-सभागाँव क्षेत्र के तकरीबन 3 लाख लोगों को राहत मिलेगी। 8 नवम्बर 2020 का दिन टिहरी जनपद के लिये ऐतिहासिक होगा। इस दिन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी ‘डोबराचांठी पुल’ के रूप में प्रतापनगर-सभागाँव क्षेत्र की जनता के लिए खास सौगात देने जा रहे हैं।…
-
4 दिन का होगा दिवाली उत्सव, 499 साल बाद बना है 3 ग्रहों का दुलर्भ संयोग जानिए क्या है खास
पांच दिवसीय दीपोत्सव इस साल 5 दिन के स्थान पर 4 दिन का होगा। छोटी दिवाली यानि रूप चौदस और दिवाली एक ही दिन मनाई जाएगी। धनतेरस भी दिवाली के 1 दिन पहले 13 नवंबर की रहेगी। 15 नवंबर को राम-राम और 16 नवंबर की भैया दूज मनाई जाएगी। इस दिवाली ग्रहों का बड़ा खेल देखने को मिलेगा। दिवाली पर गुरु ग्रह अपने स्वराशि धनु और शनि अपने स्वराशि मकर में रहेगा, जबकि शुक्र ग्रह कन्या राशि में रहेगा। बताया जा रहा है कि दिवाली पर तीन ग्रहों का यह दुलर्भ संयोग 2020 से पहले 1521 में बना था। ऐसे में यह संयोग 499 साल बाद बन रहा है। धनतेरस…
-
उत्तराखंड में नौकरी का सुनहरा मौका, जानिए पूरी जानकारी
स्नातक पास युवाओं के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में 854 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन सभी पदों के लिए दस नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। उम्मीदवार 24 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद अगले साल मई में भर्ती की परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह भर्ती समाज कल्याण विभाग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उद्योग विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, राज्य निर्वाचन आयोग, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग आदि विभागों में की जा रही है। विभिन्न पदों के लिए आवेदकों की आयु एक जुलाई 2020 को 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को आयु में छूट दी जाएगी। …
-
चैंपियन ने अपना विवादित ऑडियो वायरल होने के बाद जताया खेद, जानिये क्या कहा
अक्सर विवादों में रहने वाले भाजपा विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने ऑडियो वायरल मामले को लेकर लिखित में खेद जताया है। चैंपियन का कहना है कि उनका आशय अभाविप या उसके कार्यकर्ताओं को बुरा-भला कहने का नहीं था। खानपुर विधायक प्रणव सिंह चैंपियन का विवादों से पुराना नाता रहा है। अब वो फिर सुर्खियों में गुरुवार को वायरल हुए एक ऑडियो की वजह से आए हैं। इस ऑडियो में विधायक यह आडियो विधायक और अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के बीच बातचीत का बताया गया, जिसमें विधायक फोन पर अभाविप संगठन पदाधिकारी को फटकार लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि लक्सर के राजकीय महाविद्यालय में धरने पर बैठे…
