-
भारत की चीन को दो टूक, एलएसी पर यथास्थिति बहाली जरूरी
पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर जारी सैन्य गतिरोध का हल निकालने के लिए कमांडर स्तर की हुई वार्ता में भारत ने चीन को एक बार फिर साफ कर दिया कि एलएसी की यथास्थिति में बदलाव किए बिना ही सैनिकों को पीछे हटाने का रास्ता निकालना होगा। एलएसी के दुर्गम इलाकों में तैनात सैनिकों को पीछे हटाने के लिहाज से शुक्रवार को हुई कमांडर स्तर की आठवें दौर की यह वार्ता भारत और चीन दोनों के लिए बेहद अहम है। इस वार्ता में सहमत होने वाले मुद्दों पर आपसी समझ बनाने के बाद ही दोनों देशों अपना बयान जारी करेंगे। हालांकि चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल बिपिन रावत ने एलएसी पर…
-
एबीवीपी कार्यकर्ता को धमकाने वाले बीजेपी विधायक प्रणव चैम्पियन पर कार्यवाही जल्द
रुद्रपुर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और पूर्व सीएम विजय बहुगुणा मामले में जांच कर कार्यवाही की बात कही है। उन्होंने कहा की जांच के बाद ही प्रणव और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा पर टिप्पणी करने वाली महिला नेत्री के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी । दरअसल प्रणव सिंह चैंपियन द्वारा एबीवीपी कार्यकर्ता से फोन पर अभद्रता करने का एक ऑडियो वायरल हो रहा है , ऑडियो में विधायक चैंपियन कार्यकर्ता से अभद्र भाषा में बात करते हुए सुनाई दे रहे है , मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने जांच करवाने की बात की है , प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की पहले…
-
किसने कहा, मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना छोड़ अपनी सेहत का ध्यान दें हरीश रावत
बीजेपी सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने अपने फेसबुक पेज पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को खूब खरी-खोटी सुनाई हैं ,पूर्व मुख्यमंत्री के लिए मंत्री रेखा आर्य ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा …. आदरणीय दाज्यू हरीश रावत जी आपने कहा कि आईएएस अधिकारियों को एक मंत्री से नहीं वन प्लस वन से रूबरू होना पड़ता है , अब दाज्यू उम्र के इस पड़ाव में मैं आपके पूर्व के काले अध्यायों को नहीं खोलना चाहती थी लेकिन आप कह रहे हैं तो आपको आप का इतिहास याद दिला दूँ क्योंकि उम्र के इस पड़ाव में आपकी स्मरण शक्ति के साथ-साथ मनोदशा का भी दुर्बल होना स्वभाविक है…
-
हरदा ने फिर दी पहाड़ी व्यंजनों की दावत, जानिए क्या क्या था खास
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने मंगलवार को अपने आवास पर पहाड़ी व्यंजनों की दावत दी। आमंत्रित व्यक्तियों ने पहाड़ी दाल गहथ के डुबके, भात के साथ भटवानी और भांग की चटनी का लुत्फ उठाया। हरदा, लगभग हर मौसम में उत्तराखंडी व्यंजनों की दावत देने का मौका नहीं छोड़ते। बकौल रावत दावत की उनकी मुहिम उत्तराखंड के उत्पादों को पहचान दिलाने से जुड़ी है। इसके माध्यम से वह अधिक संख्या में नागरिकों को उत्तराखंडी उत्पादों का उपभोग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। गर्मियों में पहाड़ी फल काफल तो बरसात के मौसम में नींबू, पहाड़ी खीरा-ककड़ी व चटनी, आम, भुट्टों की दावत देने के बाद…
-
उत्तराखंड में हाई अलर्ट – ये है बड़ी वजह
देहरादून: फ्रांस के बाद दुनिया के दूसरे देशों में हो रहे हमलों के बाद उत्तराखंड में भी अलर्ट कर दिया गया है। फ्रांस में हुए आतंकी हमले के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने समुदाय विशेष को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद से ही दुनियाभर में हमले और विरोध हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तराखंड के लिए भी निदेर्श जारी किए थे। गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन जारी करने के बाद DG लाॅ एंड आर्डर अशोक कुमार ने सुरक्षा अलर्ट…