-
पर्यटक नगरी को नए जिलाधिकारी से खासी उम्मीदें
पौड़ी में स्थानीय पर्यटन को नए कलेवर में पेश कर सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोरने वाले जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल से नैनीताल के पर्यटन कारोबारियों को खासी उम्मीदें हैं। पर्यटन और साहसिक क्रियाकलापों में विशेष रुचि रखने वाले धीराज से अब नैनीताल को भी उम्मीदें हैं। स्थानीय लोगो को आशा है की जिलाधिकारी के रूप में धीराज नैनीताल जिले को यहाँ की सामान्य समस्याओ ( शिक्षा स्वास्थ , पर्यटन, झीलों के सौंदर्यीकरण, बलियानाले का स्थायी समाधान समेत तमाम समस्याओं से निजात दिलाएंगे। 2009 के आईएएस कैडर गर्ब्याल 1999 बैच के पीसीएस रहे है मूल रूप से सीमांत क्षेत्र गर्बयांग के निवासी धीराज की प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही हुई। बाद…
-
ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही, सेना, आइटीबीपी, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार सुबह ग्लेशियर टूटने से काफी नुक्सान हुआ है नंदादेवी बायोस्फियर क्षेत्र में आई इस आपदा से ऋषिगंगा पर बने करीब 13 मेगावाट के ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट और धौलीगंगा पर बने 520 मेगावाट के तपोवन विष्णुगाड हाइड्रो प्रोजेक्ट ध्वस्त हो गए। इनमें कार्य कर रहे श्रमिकों व कार्मिकों समेत करीब 150 लोग लापता हैं जबकि सात व्यक्तियों के शव बरामद किए गए हैं। लापता में पांच स्थानीय लोग भी शामिल हैं। इस प्राकृतिक घटना के सही-सही कारणों का पता विशेषज्ञों की रिपोर्ट मिलने के बाद ही चलेगा, लेकिन फौरी तौर पर इसका कारण वहां झील बनने का अंदेशा जताया जा रहा है। सही कारण जाँच…
-
ऋषिगंगा हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में बाढ़ से तबाही, 150 लोगों के लापता होने की आशंका
चमोली जिले में एवलांच के बाद ऋषिगंगा हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह से तबाह हो गया है, धौलीगंगा पर बने हाइड्रो प्रोजेक्ट का बांध टूट गया, इसके कारण गंगा और उसकी सहायक नदियों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। हालत देखते हुए राज्य में चमोली से लेकर हरिद्वार तक रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। जब यह हादसा हुआ, तब दोनों प्रोजेक्ट पर काफी संख्या में मजदूर कार्य कर रहे थे। इस हादसे में करीब 150 लोगों के लापता होने की आशंका है, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत लगातार इस घटनाक्रम पर निगरानी रखे हुए हैं। वे मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
-
उत्तराखंड: ग्लेशियर फटने से आई बाढ़
उत्तराखंड के चमोली जिले के रैणी में ग्लेशियर फटने से धौली नदी में बाढ़ आ गई है। इससे चमोली से हरिद्वार तक खतरा बढ़ गया है। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। वहीं, चमोली जिले के नदी किनारे की बस्तियों को पुलिस लाउडस्पीकर से अलर्ट कर रही है। कर्णप्रयाग में अलकनंदा नदी किनारे बसे लोग मकान खाली करने में जुटे। वहीं हादसे में कई लोगों के लापता होने की खबर है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोगों से पुराने वीडियो शेयर न करके और धैर्य बनाए रखने की अपील की है। इसके अलावा उन्होंने मदद के लिए एक मोबाइल नंबर जारी किया है।…
-
उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने एक मृत और दो सेवानिवृत्त अफसरों को दिया प्रमोशन
प्रदेश में शिक्षा विभाग के विभागीय कार्यकलाप बड़े जबर्दस्त है शासन द्वारा दस अधिकारियों के प्रमोशन की जो सूची जारी की गई है, उसमें एक मृतक और दो सेवानिवृत्त अधिकारी भी शामिल हैं। शासन ने दस अधिकारियों की प्रमोशन की सूची जारी की है। इसमें प्रति उप विद्यालय निरीक्षक सुरेंद्र चंद्र आर्य, मान सिंह, आशाराम, मेराज अहमद, हर्षा रावत, ओम शंकर मिश्रा, सुमन राणा, हेमलता तिवाड़ी, अनिता द्विवेदी एवं अनीता चौहान का उप शिक्षा अधिकारी के पद पर प्रमोशन किया गया है। प्रमोशन सूची में सातवें स्थान पर सुमन राणा का नाम है। इनसे संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि वह विभाग से करीब तीन साल पहले सेवानिवृत्त हो चुकी हैं।…