-
कोविड-19 -चार राज्यों में कोरोना के मामलों में तेजी
देश के भीतर पिछले कुछ महीनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार गिर रही थी। लेकिन पिछले 5-7 दिनों से कोरोना के नए मामलों में अचानक तेजी देखने को मिली है कोरोना के मामलों में वृद्धि ऐसे समय में हो रही है जब विशेषज्ञ कोरोना के वायरस में म्यूटेशन की संभावना जता रहे हैं। शनिवार को 13,993 नए मामले सामने आए। 29 जनवरी के बाद कोरोना के मामलों में यह एक दिन का बड़ा उछाल है। केरल, महाराष्ट्र के अलावा पंजाब और मध्यप्रदेश में भी कोरोना के नए मामलों में तेजी है, जिसने सरकार की चिंताओं को बढ़ा दिया है। आंकड़ों के अनुसार, छह राज्यों से 87 फीसदी कोरोना…
-
उत्तराखंड: 14 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाको में 14 फरवरी से मौसम के बदलने लेने के आसार हैं। मौसम विभाग ने रविवार से अगले तीन दिन तक पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना ब्यक्त की है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को मौसम सामान्य रहेगा। 14 से 16 फरवरी तक गढ़वाल के उत्तरकाशी, चमोली व कुमाऊं के पिथौरागढ़ व अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी व कम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
-
हिमालयी क्षेत्रो में तबाही मचाएंगे टूटे और लटके हुए ग्लेशियर
ग्लोबल वार्मिंग व मानव हस्तक्षेप बढ़ने से हिमालयन क्षेत्र में पड़ने वाले ग्लेशियर कमजोर हो रहे हैं। बढ़ते तापमान से ग्लेशियर पिघल रहे है ज्यादातर ग्लेशियर में ठोस बर्फ की अधिकता का प्रतिशत कम हो रहा है। व कुछ ऐसे ग्लेशियर भी हैं जिसमें बीच-बीच में बर्फ का घनत्व कम हो चुका है। ऐसी स्थिति में ये ग्लेशियर अपने सपोर्ट को खो रहे हैं और लटके हुए हैं। ऐसे ग्लेशियर कभी भी भारी तबाही मचा सकते हैं। हिमालयन क्षेत्र में बर्फ पर नजर रखने वाली एजेंसी “स्नो एवलांच स्टडी एंड एस्टेब्लिशमेंट” की ऑब्जर्वेशन में ऐसी बातें निकल कर सामने आई हैं। डॉ अश्वघोष गंजू (स्नो एवलांच स्टडी एंड एस्टेब्लिशमेंट के…
-
उत्तराखंड सरकार ने जारी की कुंभ की एसओपी
केंद्र के बाद अब राज्य सरकार ने भी कुंभ की विस्तृत एसओपी जारी कर दी है। इसके तहत आश्रम और धर्मशालाओं से लेकर परिवहन तक के लिए अलग-अलग निर्देश जारी किए गए हैं। यात्रियों को पास ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। इस बार कुंभ मेले में बिना रजिस्ट्रेशन और बिना कोविड निगेटिव रिपोर्ट प्रवेश नहीं मिलेगा। कुंभ मेले के दौरान भीड़ नियंत्रण को लेकर खास जोर दिया है। एसओपी में कहा गया है कि शाही स्नान की जो तिथियां अधिसूचित होंगी, उन पर हरिद्वार में बाजार बंद रहेंगे। केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी। स्नान के लिए केवल 20 मिनट का ही समय दिया जाएगा। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की यह…
-
आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
बुधवार 10 फरवरी को एक बार फिर तेल के दाम बढ़ गए। पेट्रोल, डीजल की कीमतें एक बार फिर अपने उच्च स्तर पर पहुंच गई। तेल कंपनियों की ओर से बढ़ोतरी के बाद आज पेट्रोल की कीमत में 29-30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई, जबकि डीजल के दाम 25 से 27 पैसे बढ़ गए।