खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड

    उत्तराखंड: तीरथ मंत्रिमंडल में विभागों पर टिकी मंत्रियों की नजर

    उत्तराखंड में सियासी तूफान सामान्य होने  के बाद अब मंत्रियों की नजर  विभागों पर है।  अंदरखाने इसको लेकर खींचतान के भी आसार हैं।  कद्दावर मंत्री मदन कौशिक के विभाग बंशीधर भगत को भी दिए जा सकते हैं। खुद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के पास सीमित विभाग रहने का अनुमान है। पिछली  सरकार  में मदन कौशिक के पास शहरी विकास, आवास विभाग था। संसदीय कार्यमंत्री का जिम्मा भी मदन कौशिक के पास था। अब संसदीय कार्यमंत्री किसे बनाएंगे यह भी प्रश्न है वैसे  कुंभ जैसे महत्वपूर्ण मौके को देखते हुए किसी वरिष्ठ मंत्री को ही यह विभाग मिलने की संभावना है। छह बार के विधायक रह चुके बंशीधर भगत को बेहतर…

  • आध्यात्म,  उत्तराखंड,  धर्म ,  विशेष खबर ,  संस्कृति 

    हरिद्वार – महाकुंभ 2021 का पहला शाही स्नान आज

    हरिद्वार में आज  महाशिवरात्रि के पावन मौके पर महाकुंभ का पहला शाही स्नान चल रहा है हरिद्वार में हरकी पौड़ी पर शाही स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने  दावा किया  कि बुधवार रात 12 बजे से अब तक 22 लाख से ज्यादा लोगों ने स्नान किया है। संतों के स्नान से पहले सुबह करीब सात बजे हरकी पैड़ी घाट खाली करवा दिया गया। सुबह 11 बजे से अखाड़ों के संत स्नान करेंगे।  श्रद्धालु हरकी पैड़ी क्षेत्र छोड़कर अन्य घाटों पर स्नान करेंगे। महाशिवरात्रि पर्व और महाकुंभ के पहले शाही स्नान पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा है। देर रात से हाईवे जाम…

  • उत्तराखंड

    सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का इस्तीफा

    मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शाम करीब चार बजकर बीस मिनट पर राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बेबी रानी मोर्य को इस्तीफा सौंप  दिया। राजभवन में राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत सीएम आवास में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने  पार्टी का धन्यवाद जताया। कहा कि पार्टी ने चार साल  प्रदेश की सेवा का  मौका दिया, ये मेरा सौभाग्य है। यह भाजपा में ही यह संभव था कि  साधारण से कार्यकर्ता को पार्टी ने इतना बड़ा सम्मान दिया, ये मैंने कभी सोचा तक न था। उन्होंने कहा कि पार्टी ने विचार किया और संयुक्त रूप से यह निर्णय लिया कि मेरी जगह अब किसी और को ये मौका देना…

  • उत्तराखंड

    उत्तराखंड: सियासी सस्पेंस खत्म, रावत बने रहेंगे मुख्यमंत्री 

    उत्तराखंड में बीते  दिनों से जारी ड्रामा के बाद   सस्पेंस को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने फिलहाल खत्म कर दिया है। राज्य में   न तो कोई नेतृत्व परिवर्तन होगा और न ही मंगलवार को विधायक दल की बैठक ही बुलाई जाएगी। पार्टी नेतृत्व ने फिलहाल त्रिवेंद्र पर भरोसा कायम रखा है केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को अचानक दिल्ली बुला  कर प्रदेश की सियासी धड़कन बढ़ा दी थी। बाद में मीडिया  के सामने मुन्ना सिंह चौहान ने सीएम के प्रति असंतोष संबंधी खबरों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि सीएम के खिलाफ कोई असंतोष नहीं है और मंगलवार को विधायक दल की बैठक भी नहीं बुलाई गई है।  

  • उत्तराखंड

    मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे दिल्ली -उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की अटकले तेज

    छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह व भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के दिल्ली रवाना होने के साथ भाजपा के भीतर सन्नाटा पसरा हुआ है अभी अटकलों का दौर जारी है की मुख्यमंत्री रावत की कुर्सी रहेगी या जाएगी पार्टी के  गलियारों में पर्यवेक्षक की रिपोर्ट पर केंद्रीय नेतृत्व के अगले कदम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इन चर्चाओं की बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली पहुंच गए है जबकि  उन्हें आज गैरसैंण में एक कार्यक्रम में शिरकत करनी थी। दिल्ली पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने कहा की    मैं नहीं जानता कि मीडिया क्या कह रही है, लेकिन मैंने राष्ट्रीय पार्टी के नेतृत्व से मिलने का…

error: Content is protected !!