-
घर घर जाकर जाँचे जाएंगे राशन कार्ड
हल्द्वानी मे करीब सवा लाख राशन कार्डो की दोबारा जांच होगी पिछले कई समय से लगातार फर्जी आय प्रमाण पत्र लगाकर राशन कार्ड बनवाने की शिकायतों के बाद खाध्य आपूर्ति विभाग जल्द इस पर कार्रवाई शुरू करेगा। राशन कार्ड की जांच के लिए ग्राम विकास अधिकारियों और पटवारियों की टीम विकासखंड के प्रत्येक वार्ड और गाँव गाँव जा कर राशन कार्ड धारकों का भौतिक सत्यापन करेगी और फर्जी कार्ड पाया गया तो निरस्त होने के साथ-साथ मुकदमा भी दर्ज हो सकता है। दरअसल इससे पूर्व कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें सालाना कमाई 5 लाख से अधिक वाले लोगों को आपूर्ति विभाग में चिह्नित का नोटिस भेजा था यही…
-
उत्तराखण्ड के उत्पादों का अम्ब्रेला ब्रांड बनाया जाएगा
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड के उत्पादों के लिए एक अम्ब्रेला ब्रांड बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। सभी ग्रोथ सेंटर, बिक्री और मुनाफे का लक्ष्य निर्धारित कर काम करें। जिलाधिकारी ग्रोथ सेंटरों में स्वयं जाकर वहां आने वाली समस्याओं का निस्तारण करें। इनके उत्पादों की ऑनलाईन मार्केटिंग की व्यवस्था की जाए। स्थानीय बाजारों पर भी फोकस किया जाए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सचिवालय में ग्रोथ सेंटरों की समीक्षा कर रहे थे। ग्रेाथ सेंटरों से जुड़े लोगों का स्किल डेवलपमेंट हो थानो व कोटाबाग के एलईडी ग्रोथ सेंटरों को क्वालिटी डिजायनर उपलब्घ कराए जाएं। हरिद्वार का प्रसाद निर्माण से जुड़ा सेंटर आगामी कुम्भ को देखते हुए अपनी तैयारियां करे।…
-
महिलाओं मास्क पहनकर निकाली कलश यात्रा
रानीखेत शारदीय नवरात्र शुरू होने के साथ ही नगर क्षेत्र में दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू हो गया है। कोविड-19 के चलते इस बार पंडालों में भीड़ नहीं है। आयोजक कोविड गाइड लाइंस के आधार पर महोत्सव की परंपरा को जीवित रखे हुए हैं। नगर में गांधी चौक और बैंक बिल्डिंग परिसर में पंडाल सजे हुए हैं। यहां प्राण प्रतिष्ठा के बाद मूर्तियां स्थापित की गईं। चौबटिया में मां दुर्गा महोत्सव के दौरान महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, जिसमें सभी महिलाओं ने मास्क का प्रयोग किया और सुरक्षित दूरी के साथ कलश यात्रा निकाली। कोविड- 19 के नियमों का पालन करते हुए दुर्गा महोत्सव किया जा रहा है। आचार्य संतोष सती…
-
हरिद्वार – कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत उतरे गंगा में सफाई अभियान मे
हरिद्वार – आगामी कुम्भ की के लिए गंगा घाटों की सफाई व मरम्मत आदि के लिए सफाई अभियान चल रहा है घाटों पर सफाई का अभियान के दौरान जब कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत पहुंचे तो वे खुद ही गंगा में सफाई करने उतर गए। एक आईएएस को इस तरह से गंगा में सफाई करते देख लोग भी हैरान रह गए। हरिद्वार में गंगा बंदी के बाद अब कुंभ मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके लिए रविवार को बड़े स्तर पर गंगा में सफाई अभियान चलाया गया। कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत भी इसमें शामिल हुए। कुंभ मेला प्रशासन ने शहर के सामाजिक संगठनों से गंगा को साफ…
-
एनडी की याद में कॉंग्रेस ने मनाया संकल्प दिवस
आज पूर्व मुख्यमंत्री पं० नारायण दत्त तिवारी की जयंती व पुण्यतिथि पर स्वराज आश्रम हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्व० तिवारी की विकास की परिकल्पना को आगे ले जाने का संकल्प लेते हुए जयंती व पुण्यतिथि को संकल्प दिवस के रूप मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल व संचालन एनवी गुणवंत द्वारा किया गया , कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विकास पुरुष स्व० नारायण दत्त तिवारी द्वारा किए गए विकास कार्यों को याद करते हुए उनकी परिकल्पनाओं व सपनो को पूरा करने की शपथ ली । स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उनके आश्रितों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष डा०…