राष्ट्रीय
राष्ट्रीय खबरें
-
कोरोना का कहरः दिल्ली में रिकॉर्ड 131 मौतें, 7486 संक्रमित
राजधानी में कोरोना संक्रमण से पहली बार एक दिन में 131 लोगों की मौत दर्ज हुई हैं, जबकि 7486 नए मरीज मिले हैं। थोड़ी राहत की खबर यह है कि 6901 लोगों ने संक्रमण को मात दी। दिल्ली में कोरोना का यह तीसरा पीक है। इससे पहले जून में पहला और सिंतबर में दूसरा पीक आया था। पहले पीक के दौरान दिल्ली में सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गई थीं।लेकिन तीसरा पीक आते-आते रोजाना होने वाली मौतों में पिछले एक दिन का आंकड़ा सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 62,232 सैंपल की जांच में 12.03 फीसदी संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 5,03,084 हो गई है, जिनमें 4052,683…
-
दिल्ली में एक बार फिर कोरोना का कहर – हर घंटे चार लोग तोड़ रहे दम
दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना से पांचवीं बार सबसे ज्यादा लोगों की मौत दर्ज की गई हैं। 99 लोगों की उपचार के दौरान मौत हुई है, वहीं 3797 नए संक्रमित मिले हैं। हालांकि अन्य दिनों की तुलना में 50 फीसदी कम जांच होने की वजह से संक्रमित मरीज भी कम आए। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 29,821 सैंपल की जांच हुई है। इनमें से 12.73 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले। वहीं, 3560 मरीजों को डिस्चॉर्ज किया गया है। बीते 10 दिन में कोरोना वायरस से मृत्युदर भी बढ़कर 1.35 फीसदी तक पहुंच चुकी है। फिलहाल राजधानी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4,89,202 हो चुकी है। इनमें से…
-
पूरा देश मना रहा रोशनी का पर्व दिवाली – राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने दी देशवासियो को बधाई
देश में आज रोशनी का त्योहार दिवाली मनाई जा रही है। इस मौके पर मंदिरों से लेकर घरों तक को दीयों और लाइटों से सजाया गया है। वहीं, दीवाली के इस पावन मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने देश को बधाई दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिवाली की शुभकामना देते हुए लोगों से प्रदूषण को लेकर सावधानी बरतने का आग्रह किया। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, ‘दिवाली के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मेरी कामना है कि खुशियों और प्रकाश का यह महापर्व, देश के हर…
-
मोदी दिवाली मनाने पहुंचे जैसलमेर पीएम मोदी, जवानों से कहा कि आप लोग हैं तभी देश है और देश के त्योहार हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। वहीं, प्रधानमंत्री बनने के बाद से हर बार की तरह इस बार भी पीएम मोदी दिवाली का त्योहार सैनिकों के साथ मनाने के लिए राजस्थान के जैसलमेर पहुंचे। यहां पर उन्होंने जवानों संग दिवाली मनाई। पीएम मोदी के साथ इस बार चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे और बीएसएफ के डीजी राकेश अस्थाना मौजूद रहे। जैसलमेर की लोंगेवाला पोस्ट पर जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, दुनिया की कोई भी ताकत हमारे वीर जवानों को देश की सीमा की सुरक्षा करने से रोक नहीं सकती है। उन्होंने जवानों से कहा कि…
-
पीएम मोदी इस बार जैसलमेर सीमा पर जवानों के साथ दीप पर्व मना सकते है
हर साल की तरह इस साल भी दिवाली पूरे देश में धूम धाम से होने जा रही है, इस बार यह महामारी के दौर में मनाई जाएगी कोरोना का भय अभी गया नहीं , ऐसे ही मुश्किल दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल की तरह इस साल भी जवानों के साथ दिवाली मना सकते हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस बार जैसलमेर सीमा पर जवानों के साथ दीप पर्व मना सकते हैं। पीएम मोदी के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, सेना प्रमुख एमएम. नरवणे भी वहां मौजूद रह सकते हैं। बता दें कि इससे पहले भी कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली का त्योहार देश…