राष्ट्रीय
राष्ट्रीय खबरें
-
(अच्छी खबर) ऑनलाइन अपडेट करा सकते हैं आधार कार्ड मे अपना एड्रेस; जानिए जरूरी दस्तावेज
आधार कार्ड किसी भी व्यक्ति की पहचान या पते के सबसे मान्य दस्तावेजों में से एक है। आधार कार्ड में एड्रेस का सही होना बहुत जरूरी होता है। इससे बैंक में खाता खुलवाने, नया लोन या क्रेडिट कार्ड लेने, नया सिम कार्ड खरीदने, नया गैस कनेक्शन लेने, बिजली का कनेक्शन लेने जैसे बहुत से कार्यों में जरूरत रहती है। अगर आपका एड्रेस अपडेटेड नहीं है तो आपको इसमें परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप महज कुछ स्टेप्स में Aadhaar Card में एड्रेस अपडेट करा सकते हैं। आधार कार्ड जारी करने वाले संगठन भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने दस्तावेजों की एक सूची दी है, जिसके जरिए आधार कार्ड में…
-
गोपाष्टमी पर रामगंगा गोशाला में हुई गायों की पूजा
मुरादाबाद। रविवार को गोपाष्टमी के मौके पर मिलन विहार स्थित कान्हा गोशाला केंद्र में हवन हुआ तत्पश्चात गायों को तिलक लगाकर उनकी पूजा की गई और हरा चारा खिलाया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। संतोष नायर ने बताया कि गोपाष्टमी हर साल धूमधाम से की जाती है। इस बार कोरोना संक्रमण के कारण कार्यक्रम को विस्तृत रूप नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया की कान्हा गौशाला केंद्र पूर्ण रूप से निजी है। ट्रस्ट के लोग ही गोशाला को संचालित करते हैं।
-
बिहार चुनाव के बाद कांग्रेस में कांग्रेस में अंर्तकलह
बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस में अंर्तकलह काफी बढ़ गई है। वहीं कपिल सिब्बल ने कहा देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी डेढ़ साल से बिना अध्यक्ष के कैसा काम कर सकती है। कार्यकर्ता अपनी समस्या लेकर कहां जाएं। कपिल सिब्बल ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बातें रखी, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पहले ही जता दिया है कि वह कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नहीं बनना चाहते हैं। साथ ही कहा कि वह नहीं चाहते कि गांधी परिवार से कोई भी व्यक्ति कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त हो। सिब्बल ने चिठ्ठी को लेकर भी अपनी बात रखी, मैंने कोई विवादित टिप्पणी नहीं की है, सभी…
-
कोरोना के चलते IMA की परंपरा बदली- जानिए क्या बदला
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून की सालों पुरानी रीतियों पर कोरोना संक्रमण का प्रभाव पड़ा है। पहली बार ऐसा हुआ कि वियतनाम के तीन कैडेट पासिंग आउट परेड के करीब एक माह पहले ही पीपिंग सेरेमनी कर अपने वतन चले गए हैं। बुधवार को अकादमी की चेटवुड भवन में इनकी पीपिंग सेरेमनी हुई। इससे पहले जून में हुई पासिंग आउट परेड में भी कोरोना के चलते कई बदलाव देखे गए थे। दून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में न केवल देश बल्कि विदेश के भी जेंटलमैन कैडेटों को प्रशिक्षण दिया जाता है। वर्तमान में अकादमी में 11 मित्र देशों के 208 विदेशी कैडेट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वियतनाम के तीन…
-
अब मास्क न पहनने पर लगेगा 2000 रुपये का जुर्माना- मुख्यमंत्री दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस महामारी भयानक रूप ले चुकी है। संक्रमण से होने वाली मौत के मामले में 24 घंटे में नया रिकॉर्ड बना है। बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 131 लोगों की मौत हुई। वहीं गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि ये राजनीति करने का वक्त नहीं है। यह समय सेवा का है। उन्होंने लोगों से घर में छठ पर्व मनाने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने बताया कि अब राज्य में मास्क न पहनने वालों पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। All the parties agreed that this is the time for all of us become…