खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---

राष्ट्रीय

राष्ट्रीय खबरें

  • राष्ट्रीय

    शीतलहर की चपेट में पूरा उत्तर भारत

    उत्तर भारत के अधिकतर हिस्से में शीतलहर अपने चरम पर पहुंच गई है और नए साल के पहले दिन से  कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहा।  मौसम विभाग ने कहा की चार-छह जनवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश या बर्फबारी का अनुमान है। जम्मू कश्मीर में भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इस अवधि में हिमालय के पश्चिमी क्षेत्र में कुछ जगहों पर ओले पड़ने की भी आशंका है।’’ उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कई हिस्सों में शीतलहर चल रही है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अगले 24 घंटे के दौरान यही स्थिति  रहने का अनुमान मैसम विभाग…

  • अंतर्राष्ट्रीय ,  राष्ट्रीय

    कोविशील्ड और कोवैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी

    देश में कोरोना वैक्सीन का इंतजार अब खत्म हो गया है। ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया (DCGI) ने भारत में दो कोरोना वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है।  DCGI  ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा विकसित वैक्सीन कोविशील्ड(Covishieled) और स्वदेशी भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सिन(Covaxin) के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। कोरोना महामारी से लड़ाई के मद्देनजर लंबे समय से कोरोना वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) का इंतजार किया जा रहा था । यह इंतजार अब खत्म हो गया है। आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी-एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसीत वैक्सीन को सीरम इंस्टीट्यूट कोविशील्ड नाम से भारत में उत्पादन कर रहा है, वहीं स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन को भारत बायोटेक और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल…

  • उत्तराखंड,  राष्ट्रीय

    भाजपा संगठन में ३ नेताओं को नई जिम्मेदारी

    भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल हुआ है जिसमें पार्टी के तीन वरिष्ठ नेताओं को संगठन ने कई राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी है भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने वी सतीश, सौदान सिंह, और शिव प्रकाश को नई संगठनात्मक जिम्मेदारी दी है 1 राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश अब मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और बंगाल की ज़िम्मेदारी 2:- संगठक वी सतीश संसदीय कार्यालय समन्वय ,एसटी ,एसी मोर्चा समन्वय विशेष संपर्क 3″- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, हरियाणा ,पंजाब,हिमाचल,चंडीगढ़ कि जिम्मेदारी

  • राष्ट्रीय

    मोदी मंत्र 2021 : ‘दवाई भी और कड़ाई भी’

    प्रधानमंत्री  ने आज  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात में अखिल भारतीय आयुविज्ञान संस्थान (AIIMS) की आधारशिला रखी।    प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में  साल का नया मंत्र भी दिया। उन्होंने कहा,’पहले मैंने कहा था, दवाई नहीं तो ढिलाई नहीं, अब मैं कह रहा हूं कि दवाई भी और कड़ाई भी। साल 2021 का मंत्र दवाई भी और कड़ाई भी होगा।’ उन्होंने कहा कि साल 2020 में संक्रमण की निराशा थी, चिंताएं थी लेकिन 2021 इलाज की आशा लेकर आ रहा है। वैक्सीन को लेकर भारत में हर जरूरी तैयारियां चल रही हैं।  हम अगले साल दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम चलाने की तैयारी कर रहे हैं। भारत फ्यूचर ऑफ…

  • राष्ट्रीय

    नैनी-दून जनशताब्दी पांच जनवरी तक नहीं चलेगी

    काठगोदाम-देहरादून के बीच चलने वाली नैनी-दून जनशताब्दी स्पेशल ट्रेन का संचालन कुछ दिन बंद रहेगा। काठगोदाम रेलवे स्टेशन अधीक्षक चयन राय ने बताया कि ट्रेन का संचालन मंगलवार से पांच जनवरी तक नहीं होगा। ट्रेन संचालन बंद होने से देहरादून जाने व आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ेगी ट्रेन संचालन बंद होने के मद्देनजर रोडवेज ने कुछ कदम उठाए हैं। एआरएम हल्द्वानी सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि सुबह हरिद्वार जाने वाली तीन बसों का संचालन देहरादून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। सुबह छह बजे से विभिन्न डिपो का बस संचालन देहरादून के लिए होता है। हर आधे घंटे के बाद बस सेवा है। इसके अलावा देहरादून-नई…

error: Content is protected !!