राष्ट्रीय
राष्ट्रीय खबरें
-
भारत सरकार का बड़ा कदम : सिविल सर्विसेज के जम्मू-कश्मीर कैडर को किया खत्म
सरकार ने सिविल सर्विसेज में बड़ा कदम उठाया इसके तहत जम्मू-कश्मीर कैडर को खत्म कर दिया है। केंद्र सरकार ने गुरुवार को इससे संबंधित आदेश जारी किया है। नए आदेश के तहत, जम्मू- कश्मीर के आइएएस, आइपीएस और आइएफस अधिकारी अब आगे से एजीएमयूटी कैडर (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और यूनियन टेरेटरीज कैडर) का हिस्सा होंगे। इससे पहले जम्मू-कश्मीर कैडर के अफसरों की नियुक्ति दूसरे राज्यों में नहीं होती थी। नए आदेश के बाद अब जम्मू-कश्मीर के अफसरों को दूसरे राज्य में भी नियुक्त किया जाएगा। केंद्र की मोदी सरकार ने 2019 के अगस्त महीने में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला लिया था। साथ ही जम्मू-कश्मीर को बदलकर…
-
छह जनवरी से महंगा हो जाएगा रेल से सफर ; जानिए कितना बढ़ेगा
रेलवे जल्द ही उन ट्रेनों के को दोबारा शुरू करने की तैयारी कर रहा है, जो कोरोना वायरस महामारी की वजह से रोक दी गई थीं। इन ट्रेनों के चलने से पहले ही छह जनवरी से कई ट्रेनों के किराये में बढ़ोतरी होने जा रही है। इसके साथ ही सीट आरक्षण अनिवार्य रहेगा जानकारी के अनुसार अब सभी टिकटों की कीमत में 15 रुपये का आरक्षण शुल्क शामिल किया जाएगा। आरक्षण ऑनलाइन या टिकट विंडो से करवाया जा सकता है। टिकट विंडो ट्रेन के चलने के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले तक खुली रहेगी। रेल की अति भीड़ भाड़ से भी निजात मिलेगी क्योंकि बिना रिजर्वेशन के यात्री ट्रैन…
-
कोरोना के बीच अब देश में बर्ड फ्लू का खतरा
बर्ड फ्लू एक ऐसी बीमारी है, जो सिर्फ पक्षियों को ही नहीं, बल्कि जानवरों और इंसानों के लिए भी उतना ही खतरनाक है। इस बीमारी से संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने वाले जानवर और इंसान आसानी से इससे संक्रमित हो जाते हैं। देश में बर्ड फ्लू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसके मामले कई राज्यों में देखने को मिले हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में तो इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां तक कि हिमाचल प्रदेश में मछली, मुर्गे व अंडों की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। राजस्थान में तो बर्ड फ्लू की वजह से अब तक 500 से…
-
दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट – राजधानी में बारिश का टुटा 10 साल का रिकॉर्ड
राजधानी में रविवार सुबह से ही शुरू हुई बारिश शाम तक चलती रही। मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी में बारिश ने पिछले दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। विभाग ने दिल्ली समेत एनसीआर के लिए सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए 30 किमी प्रतिघंटा रफ्तार से हवा चलने और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। बारिश के दौरान कई इलाकों में सड़कों पर अंधेरा छा गया और इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। अवकाश होने और मौसम बिगड़ने की वजह से अधिकतर लोगों ने घरों में ही दुबके रहे राजधानी में जनवरी में औसतन 21.7 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन बीते 24 घंटों में 25.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की…
-
कोरोना वैक्सीन पर पॉजिटव खबरों ने से शेयर बाजार में बनाया नया रिकॉर्ड
भारत में कोरोना वायरस की दो वैक्सीन को मिली मंजूरी की खबर से आज सप्ताह के पहले घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई। बीएसई सेंसेक्स ने पहली बार 48000 का आंकड़ा पार किया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 236.65 अंक ऊपर 48,105.63 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.53 फीसदी (74.40 अंक) ऊपर 14,092.90 के स्तर पर खुला। विश्लेषकों के अनुसार आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप 190 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। देश में कोरोना के दो वैक्सीन- भारत बायोटेक की स्वदेशी कोवैक्सीन और…