खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---

राष्ट्रीय

राष्ट्रीय खबरें

  • राष्ट्रीय

    बजट से पहले शेयर बाजार में गिरावट

    पिछले कईं दिनों से शेयर बाजार में  उतार-चढ़ाव के बाद आज  फिर गिरावट दर्ज की गई   बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 588.59 अंक यानी 1.26 फीसदी की   गिरावट के साथ 46285.77 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 182.95 अंक (1.32 फीसदी) की गिरावट के साथ 13634.60 के स्तर पर बंद हुआ।    21 जनवरी को सेंसेक्स 50,184 पर पहुंचा था। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 156.13 अंक या 0.31 फीसदी नीचे आया। विश्लेषकों ने कहा कि अब   निगाहें वित्त वर्ष 2021-22 के बजट पर है। बजट से सेंसेक्स की आगे की यात्रा को दिशा मिलेगी। बीते साल कोरोना वायरस महामारी के…

  • राष्ट्रीय

    सिंघु बॉर्डर पर किसानों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प

    दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। पिछली रात्रि किसान नेता राकेश टिकैत के आंसुओं के सैलाब के बाद किसान आंदोलन एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। उत्तराखंड  के तराई, पश्चिमी यूपी और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों से किसानों  का गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। अब स्थानीय किसान इन का विरोध करने लगे है आज सिंघु बॉर्डर पर  स्थानीय लोगों ने   किसानों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। हालांकि फिर पुलिस ने उपद्रवियों को रोक लिया और पीछे खदेड़ दिया। वहीं बता दें कि एसएचओ को घायल करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन …

  • राष्ट्रीय

    ट्रैक्टर परेड में शामिल उपद्रवियों ने देश को किया शर्मसार

    गणतंत्र दिवस पर प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड में शामिल उपद्रवियों ने देश को शर्मसार कर दिया। परेड के लिए तय रूट को छोड़ हुड़दंगी दिल्ली के भीतर तक  घुस आए और जमकर उपद्रव ऐसा तांडव देखने को मिला जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है   लाल किले पर धावा बोलकर उपद्रवियों ने वहां अपना  झंडा लगा दिया। इस दौरान इन दंगाइयों को रोकने  की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मियों पर उपद्रवियों ने पथराव करने के साथ रॉड और तलवारों से हमला किया। इतना ही नहीं, इंडिया गेट और लाल किले की तरफ बढ़ते समय रोकने पर हुड़दंगियों ने आइटीओ चौराहे पर जवानों व मीडियाकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश भी की। उपद्रव…

  • राष्ट्रीय

    Republic Day 2021- जानिए क्या देखने को मिलेगा इस बार पहली बार राजपथ पर

    गणतंत्र दिवस परेड  में इस बार  पहली बार राफेल लड़ाकू विमानों द्वारा फ्लाईपास्ट होगा इसके अलावा राजपथ पर इस बार कोरोना वैक्सीन की झांकी दिखाई जाएगी। लद्दाख की झांकी भी पहली बार  गणतंत्र दिवस परेड में देखने को मिलेगी। इसके अलावा देश की पहली महिला फाइटर पायलट भावना कांत गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेगी। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में तैनात सैनिकों की भागीदारी भी लोगों को काफी रोमांचित करेंगी। कोरोना के कारण   शारीरिक दूरी के नियमों का पालन ,  थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर और फेस मास्क की भी व्यवस्था की गई है। इसके चलते केवल 25,000 लोगों को राजपथ पर समारोह देखने के लिए आने की अनुमति दी गई है। …

  • राष्ट्रीय

    Republic Day 2021- राजपथ पर दुनिया देखेगी भारत की ताकत

    देश आज  उमंग और उत्साह के साथ  72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।  राजपथ पर ऐतिहासिक परेड निकलेगी,  पूरी दुनिया भारत की सांस्कृतिक विरासत और सैन्य ताकत का दीदार करेगी इस बार राफेल लड़ाकू विमान मुख्य आकर्षण होगा। गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर  दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरी राजधानी  में सुरक्षा की खास व्यस्था की गई है जमीन से लेकर आसमान तक  पहरा है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पैरा मिलिट्री तैनात है। सोमवार रात 12 बजे से ही दिल्ली की सभी  सीमाएं सील कर दी गई हैं। इंट्री उन्हें ही मिलेगी, जिन्हें अति आवश्यक काम होगा। गणतंत्र दिवस पर सशस्त्र बलों की झांकी के अलावा,…

error: Content is protected !!