राष्ट्रीय
राष्ट्रीय खबरें
-
पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान
बंगाल, असम, केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों का बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग ने इन सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रमों का एलान कर दिया है 27 मार्च से 29 अप्रैल तक मतदान होगा और दो मई को नतीजों का एलान होगा। अत्यधिक संवेदनशील माने जाने वाले राज्य बंगाल में आयोग ने आठ चरणों में चुनाव कराने का फैसला लिया है, जो बंगाल में अब तक का सबसे लंबा चुनाव होगा। इससे पहले यहां सात चरणों में चुनाव कराए गए हैं असम में तीन चरणों में चुनाव होंगे। जबकि तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एक-एक चरण में ही विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। चुनावों के…
-
कोविड-19 -चार राज्यों में कोरोना के मामलों में तेजी
देश के भीतर पिछले कुछ महीनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार गिर रही थी। लेकिन पिछले 5-7 दिनों से कोरोना के नए मामलों में अचानक तेजी देखने को मिली है कोरोना के मामलों में वृद्धि ऐसे समय में हो रही है जब विशेषज्ञ कोरोना के वायरस में म्यूटेशन की संभावना जता रहे हैं। शनिवार को 13,993 नए मामले सामने आए। 29 जनवरी के बाद कोरोना के मामलों में यह एक दिन का बड़ा उछाल है। केरल, महाराष्ट्र के अलावा पंजाब और मध्यप्रदेश में भी कोरोना के नए मामलों में तेजी है, जिसने सरकार की चिंताओं को बढ़ा दिया है। आंकड़ों के अनुसार, छह राज्यों से 87 फीसदी कोरोना…
-
आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
बुधवार 10 फरवरी को एक बार फिर तेल के दाम बढ़ गए। पेट्रोल, डीजल की कीमतें एक बार फिर अपने उच्च स्तर पर पहुंच गई। तेल कंपनियों की ओर से बढ़ोतरी के बाद आज पेट्रोल की कीमत में 29-30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई, जबकि डीजल के दाम 25 से 27 पैसे बढ़ गए।
-
इजरायली दूतावास के पास हुए बम धमाकों के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट, कुंभ के मद्देनजर चौकसी
नई दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास हुए बम धमाकों के बाद उत्तराखंड के चार जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह भी संदेह है की घटना को अंजाम देने के बाद आतंकी सीमावर्ती प्रदेशों की ओर आ सकते हैं। शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई घटना के बाद उत्तराखंड सरकार और पुलिस महकमा भी अलर्ट में है । केंद्रीय गृह मंत्रालय से मिले निर्देशों के के बाद प्रदेश की सीमाओं पर कड़ी चेकिंग शुरू कर दी गई। इसके साथ ही देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। हरिद्वार में कुंभ के मद्देनजर चौकसी और कड़ी करने के निर्देश दिए है।…
-
विश्वविद्यालयों व कॉलेजों की मार्च से खुलने की संभावना जानिए क्या है सरकार का प्लान
कोरोना महामारी के हलके होते हालात को देखते हुए सरकार द्वारा अब विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को भी खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। फिलहाल इन्हें 10 मार्च से खोलने की योजना बनाई गई है। शोध कार्यों और परीक्षाओं के लिए इन्हें फरवरी में ही खोला जा सकता है। शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इसके लिए रूपरेखा तैयार कर काम शुरू कर दिया है। कोरोना संक्रमण के चलते विश्वविद्यालय और कॉलेज पिछले साल मार्च से ही बंद पड़े हैं अभी तक 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को ही अभी स्कूल बुलाया जा रहा है। नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियों को सिर्फ सालाना परीक्षा के लिए…