राष्ट्रीय
राष्ट्रीय खबरें
-
पद्म पुरस्कार 2021 : जापान के पूर्व पीएम एवं इन्हें मिलेगा सम्मान
सरकार ने पद्म पुरस्कार 2021 की घोषणा कर दी है। इस पुरस्कार के अंतर्गत पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री सहित तीन श्रेणियां होती हैं। पद्म विभूषणः जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे, गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल, मौलाना वहिदुद्दिन खान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी श्री नरिंदर सिंह कपानी(मरणोपरांत), डॉ बेले मोनप्पा हेगड़े Former Prime Minister of Japan Shinzo Abe, Singer S P Balasubramaniam (posthumously), Sand artist Sudarshan Sahoo, Archaeologist BB Lal awarded Padma Vibhushan. pic.twitter.com/ODnDEGOJbi — ANI (@ANI) January 25, 2021 पद्म भूषणः पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पीएम के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत), असम के पूर्व सीएम तरुण…
-
शहीद कर्नल संतोष बाबू को महावीर चक्र
गणतंत्र दिवस की पावन बेला पर सरकार ने पिछले साल 15 जून को गलवन घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुए संघर्ष में सर्वोच्च बलिदान देने वाले कर्नल संतोष बाबू को मरणोपरांत महावीर चक्र प्रदान करने की घोषणा की है। महावीर चक्र युद्धकाल में दिया जाने वाला दूसरा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है। उनके अलावा पुलवामा में हुए हमले से पहले आतंकियों की विस्फोटकों से भरी कार का पीछा करके उन्हें रोकने की कोशिश में अपनी जान न्योछावर करने वाले सीआरपीएफ के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर मोहन लाल को वीरता के लिए सर्वोच्च पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। इसके अलावा सरकार ने 207 पुलिस वीरता पदक, उत्कृष्ट सेवा के…
-
आप भी ले सकते है हिस्सा – गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय द्वारा विविध प्रतियोगिता का आयोजन
रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय की ओर से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में निबंध, कविता लेखन और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। भारत की विरासत , संविधान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जैसे विविध विषयों पर आधारित ये प्रतियोगिता 30 जनवरी तक चलेगी। सीबीएसई की ओर से सभी निजी स्कूलों को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कराने को कहा गया है। सीबीएसई ने नोटिफिकेशन में कहा है कि गणतंत्र दिवस हमारे देश के संविधान और गणतंत्र का सम्मान करने के लिए 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों से देश के युवाओं और बच्चों को भारतीय संविधान के महत्व,…
-
गंभीर हालत में लालू यादव को झारखंड से एम्स में भर्ती किया गया
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। शनिवार रात एम्स के कार्डियक सेंटर के आइसीयू में भर्ती किया गया है। कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की जांच और इलाज में जुट गई है। लालू यादव को पहले से दिल व किडनी की बीमारी है। उनके दिल की बाईपास सर्जरी भी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि उन्हें संक्रमण और सांस लेने में तकलीफ होने के कारण हालत गंभीर होने पर रांची से एम्स भेजने का फैसला किया। उन्हें रांची से एयर एंबुलेंस से रात में दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया। एयरपोर्ट से एंबुलेंस…
-
दिल्ली समेत 13 शहरों में पहुंची कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड
देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण की तैयारियों के बीच राजधानी दिल्ली समेत 13 शहरों में कोविशील्ड की पहली खेप आ गई है। पुणे से सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड की 56.5 लाख खुराक देश के अलग अलग राज्यों में भेज दे गई । सीरम इंस्टीट्यूट भारत में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका द्वारा तैयार वैक्सीन का उत्पादन कर रहा है। देश में टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी से होगी। सरकार को यह वैक्सीन प्रति डोज 200 रुपए में और प्राइवेट मार्केट में 1000 रुपए में उपलब्ध होगी। पहली खेप में दिल्ली को 2.64 लाख, आंध्र प्रदेश को 4.96 लाख, कर्नाटक को 6.47 लाख, तेलंगाना को 3.64 लाख, गुजरात को 2.76 लाख, तमिलनाडु को 5.36…