राष्ट्रीय
राष्ट्रीय खबरें
-
दिवाली के साथ सर्दी की दस्तक, तेजी से गिर रहा है पारा
कोरोना संक्रमण के बीच दिवाली के साथ ही कड़ाके की ठंड भी दस्तक दे रही है । मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार उत्तर भारत के तमाम शहरों में पारा तेजी से नीचे गिरने लगा है। दिल्ली का तापमान भी 14 डिग्री पर पहुंच गया है। इसी के साथ वायु प्रदूषण की मार के साथ अब उत्तर भारत के कई इलाकों को अब शीतलहरी ठिठुराएगी। आने वाले दिनों में बारिश के भी आसार हैं, उत्तर प्रदेश के पश्चिमांचल इलाकों समेत कानपुर, लखनऊ में खासी ठंडक महसूस होने लगी है। यहां पारा सामान्य से चार डिग्री तक कम हो सकता है। कमोवेश यही हालात चडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के…
-
बित्त मंत्री का आत्मनिर्भर भारत 3.0 का एलान – जानिए क्या है आपके लिए
कोरोना संकट और फिर लागू हुए लॉकडाउन की वजह से पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था को सही रास्ते पर लाने के लिए मोदी सरकार ने आज 2.65 करोड़ रुपये के एक और राहत पैकेज की घोषणा की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हाल में आए आंकड़े अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने आत्मनिर्भर भारत 3.0 का एलान कर दिया। आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना की शुरुआत की गई है जिससे देश में नए रोजगार का सृजन हो सके। इससे संगठित क्षेत्र में रोजगार को बल मिलेगा। पंजीकृत ईपीएफओ प्रतिष्ठान से जुड़ने वाले कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। जो पहले ईपीएफओ से…
-
हरिद्वार कुम्भ 2021 – सोशल डिस्टेंसिंग के साथ 55 लाख श्रद्धालु प्रतिदिन स्नान कर सकेंगे
हरिद्वार महाकुंभ में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 107 घाटों पर कुल 55 लाख श्रद्धालु प्रतिदिन स्नान कर सकेंगे। हालांकि, यह संख्या यातायात और सड़कों की क्षमता को देखते हुए घटाई भी जा सकती है। इससे पहले कुंभ में यह संख्या करोड़ों में होती थी। इधर, इस बार भीड़ कम होने की संभावना के चलते कुंभ क्षेत्र को भी अस्थाई रूप से लगभग एक तिहाई तक कम किया गया है। महाकुंभ को लेकर ज्यादातर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। लेकिन, अभी तक यह अंदाजा नहीं लगाया जा सका है कि महाकुंभ में भीड़ कम रहेगी या ज्यादा। यह सब कोविड के आगामी समय में होने वाले असर पर ही…
-
एनडीए ने 125 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया लेकिन नीतीश को झटका
टी-20 का रोमांच इस बार बिहार की सियासी पिच पर हुए सांस रोक देने वाले मुकाबले में एक बार फिर बाजी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के हाथ लगी। बिहार के मतदाताओं ने तेजस्वी के युवा नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई वाले एनडीए के अनुभवी नेतृत्व को वरीयता दी। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा है। एक तरफ जहां इस चुनाव में उन्हें 28 सीटों का नुकसान हुआ है वहीं दूसरी तरफर सरकार में शामिल तीन मंत्री बुरी तरह से पराजित हुए हैं। हारने वाले कद्दावर चेहरों में शहरी विकास मंत्री सुरेश शर्मा, समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह और शिक्षा…
-
दुनिया की सबसे बड़ी दूरबीन के डिजाइन में काम आया नैनीताल एरीज के वैज्ञानिक का शोध
दुनिया की सबसे बड़ी दूरबीन यानि थर्टी मीटर टेलीस्कोप ‘टीएमटी’ परियोजना में देश के वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसमें नैनीताल एरीज के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शशिभूषण पांडे व भारतीय खगोल भौतिक संस्थान के निदेशक डॉ. अन्नपूर्णी सुब्रमणियम के शोध पत्रों व अध्ययनों का उपयोग किया जा रहा है। नोबेल पुरुस्कार विजेता प्रो. एंड्रिया घेज के टीएमटी परियोजना में वैज्ञानिकों का बैक एंड उपकरणों और संभावित विज्ञान के लिए डिजाइन कार्य में भारत के दोनों वैज्ञानिक सहयोगी रहे हैं। इस शोध कार्य को तैयार करने में भारत के दोनों वैज्ञानिकों डॉ. शशिभूषण पांडे तथा डॉ. अन्नपूर्णी सुब्रमणियम के शोध कार्यों व अध्ययनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। टीएमटी के डिजाइन…