पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ की खबरें
-
सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने बांटे किसानों को चैक
उच्च शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत आज पिथौरागढ़ जिले के सीमांत इलाके मुनस्यारी पहुंचे ,जहां मुवानी डिग्री कॉलेज पहुंचकर उन्होंने डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया ,उसके बाद उन्होंने मुनस्यारी तहसील में आयोजित कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के माध्यम से किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर 12 लाख ₹ के चैक किसानों को वितरित करने के साथ स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी , साथ ही त्रिवेणी संगम साहित्य सहकारिता किसान संघ नाचनी के शिष्टमंडल से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि ग्रोथ सेंटरों में अधिक से अधिक राशि उनकी सरकार खर्च करेगी , त्रिवेणी संगम स्वायत्त सहकारिता किसान संघ ने पिछले वर्ष 12 लाख रुपए के फूल…
-
पिथौरागढ़- पिंजरे में कैद हुआ आदमखोर
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में आतंक का पर्याय बन चुके आदमखोर गुलदार को आखिरकार पिंजरे में कैद कर लिया गया है । जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर छाना पांडेय गांव के पास वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ फस गया है। पिछले दिनों इसी गांव की एक किशोरी को आदमखोर ने अपना निवाला बनाया था और इसी इलाके में दिनदहाड़े एक ग्रामीण पर हमला कर उसे घायल भी किया था।जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ के सुकौली से लेकर छाना पांडेय तक आदमखोर तेंदुए ने 2 लोगों को मार डाला था। जिसके बाद उत्तराखंड के मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक ने इसे आदमखोर घोषित कर मारने का आदेश जारी किया…
-
भाजपा नेता कृष्ण चंद्र पुनेठा का निधन
पिथौरागढ़ – उत्तर प्रदेश के समय पिथौरागढ़ क्षेत्र से विधायक रहे भाजपा नेता कृष्ण चंद्र पुनेठा का निधन हो गया। उन्होंने अंतिम सांस लोहाघाट के फोर्ती स्थित निवास पर ली। वह लंबे समय से बीमार थे। कृष्ण चंद्र पुनेठा के पुत्र ने रात करीब एक बजे उनके निधन की जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। कृष्ण चंद्र पुनेठा वर्ष 1971 में जनसंघ से जुड़े। वे वर्ष 1990 में वे पिथौरागढ़ जिले में भाजपा के जिलाध्यक्ष बने। 1991 में वह उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए पिथौरागढ़ सीट से सदस्य चुने गए। इसके बाद वह 1996 में भी विधायक चुने गए। उत्तराखंड राज्य…
-
मोरीगांव में आपदा में जमींदोष हो चुका सामान मिला
पिथौरागढ़ के बंगापानी तहसील के मोरीगांव में जुलाई में आई भीषण आपदा में जमीदोज सामान मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है ,स्थानीय विधायक ने अपने निजी संसाधनों से जेसीबी मशीन लगाकर लोगों के दबे सामान को निकलवाया है , खुदाई के चौथे दिन आज पीड़ित पदम सिंह के जमींदोज मकान से सोने की ज्वैलरी मिली जो उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए बनवाकर रखी थी , 28 जुलाई को आई आपदा ने पूरा घर तबाह हो गया था , आपदा में उनके घर का कुछ भी समान नहीं बचा था , धारचूला विधायक हरीश धामी जब मोरी गांव आपदा का हाल चाल जानने गए थे तो…
-
पिथौरागढ़ में बनेगा मेडिकल कालेज
पिथौरागढ़। केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ हषॅबधॅन ने पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज को हरी झंडी दे दी है। सांसद अजय टम्टा के अनुसार बागेश्वर व चंपावत में भी मेडिकल कॉलेज स्थापना के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में बहुत जल्द पढ़ाई शुरू करा दी जाएगी। वहीं राज्य की पहला हाइटेक कोरोना टेस्ट लैब भी अस्तित्व में आ जाएगी। सांसद अजय टम्टा के मुताबिक बीती 17 फरवरी उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र पिथौरागढ़, बागेश्वर व चंपावत में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य डॉ. हर्षवर्द्धन से मुलाकात की थी। उन्हें मेडिकल कॉलेज स्थापना संबंधी पत्र…