खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड

    Uttarakhand News :  चमोली से पिथौरागढ़ की राह होगी आसान, मलारी से मिलम ट्रैक जल्द ही सड़क में होगी तब्दील

    चीन सीमा क्षेत्र में चमोली और पिथौरागढ़ जिले को आपस में जोड़ने वाला मलारी-मिलम ट्रैक जो कि चमोली जिले के सुमना से पिथौरागढ़ जिले के टोपीढुंगी तक सड़क में तब्दील होगा , 72 किमी की इस सड़क को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है । बीआरओ को इस काम का जिम्मा सौपा गया है , अभी तक मलारी से पिथौरागढ़ तक पहुंचने में सात दिन का समय लगता है जो अब घटकर तीन दिन का हो जाएगा । केंद्र सरकार चीन सीमा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण पर जोर दे रही है। चमोली जिले में चीन सीमा क्षेत्र नीती और माणा क्षेत्र में सड़कों के डबल लेन निर्माण का…

  • उत्तराखंड

    आप का सदस्यता अभियान

    उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है.चुनाव को फतह करने के लिए आप पार्टी की ओर से प्रदेशभर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा.पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने प्रेसवार्ता में बताया कि ‘उत्तराखंड में भी केजरीवाल अभियान’ के तहत राज्य की सभी 70 विधानसभाओँ में वीडियो वैन संचालित की जाएंगी इसमें केजरीवाल सरकार के कार्यों और राज्य के विभिन्न मुद्दों को दर्शाया जाएगा.इसके साथ ही पार्टी ने एक लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है.पार्टी इसके लिए 10 लाख से अधिक लोगों के घर-घर तक जाएगी.एक फरवरी को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया अभियान की शुरूआत…

  • नैनीताल

    करंट लगने से टस्कर हाथी की मौत, खेत में मिला शव

    रामनगर के गौजानी में बिजली के करंट लगने से टस्कर हाथी की मौत हुई है। कॉर्बेट की बिजरानी सीमा से करीब 50 मीटर दूर हाथी का शव मिला खेत में लगे बिजली के तार को सूंड से खींचने से लगे करंट से हाथी की मौत हुई है। किसान ने   खेत में बिजली का बल्ब लगाया था। यह हाथी वही है, जिसे शनिवार को देर शाम वनकर्मी और स्थानीय चोरपानी से जंगल को खदेड़ने का प्रयास कर रहे थे। बगीचे के माली नंदकिशोर ने इसकी सूचना दी है। बगीचे के बुजुर्ग मालिक रामनगर में रहते हैं और उन्होंने देखभाल के लिए माली को रखा हुआ है। सुबह उसने खेत में पड़े…

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    पद्मश्री मठपाल, बोले- मुख्यमंत्री ने चुनावी लाभ के लिए बदला कॉलेज का नाम

    पद्मश्री डाक्टर यशोधर मठपाल सल्ट के मनीला महाविद्यालय का नाम स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जीना के नाम पर रखने की मुख्यमंत्री की घोषणा से  नाराज हैं। संग्रहालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पद्मश्री ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि स्व.जीना के जन्म से लगभग चार दशक पूर्व सन 1926 में मनीला में एक मिडिल स्कूल की स्थापना प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरिदत्त मठपाल ने की थी। जिसे बाद में उन्होंने उसे राजकीय महाविद्यालय में परिवर्तित कर दिया था। उन्होंने तब के संस्मरण सुनते हुए के किस्सा भी बताया कि स्व. गोविंद बल्लभ पंत, हरिदत्त को अपना छोटा भाई जैसा मानते थे।  मिडिल स्कूल की स्थापना पर उपहास में…

  • उत्तराखंड

    उत्‍तराखंड में आठ फरवरी से खुलेगे कक्षा 6 से 12 तक के सभी स्‍कूल

    कोरोना   के चलते चालू शैक्षिक सत्र में सरकारी और निजी स्कूलों में दस महीने तक बंद पड़ीं छठी से 11वीं तक कक्षाएं आठ फरवरी से प्रारंभ होंगी। त्रिवेंद्र सिंह रावत मंत्रिमंडल ने शनिवार को प्रदेश में कक्षा छह से 12वीं तक सरकारी और निजी सभी स्कूल अब पूरी तरह खुलेंगे। शिक्षा विभाग कोविड-19 से सुरक्षा को ध्यान में रखकर स्कूलों के लिए एसओपी  जारी करेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में शनिवार शाम उनके आवास पर हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 17 बिंदुओं पर निर्णय लिए गए। कैबिनेट मंत्री एवं शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने बताया कि अगले माह आठ फरवरी से कक्षा छह से 12वीं तक सभी स्कूलों…

error: Content is protected !!