अंतर्राष्ट्रीय
अंतर्राष्ट्रीय खबरें
-
जनरल रावत समेत सभी के पार्थिव शरीर आज दिल्ली आएंगे
तमिलनाडु में कुन्नूर के करीब सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया जिसमें 13 लोगों की जान चली गई है। इसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी भी शामिल हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11.15 बजे लोकसभा और 12 बजे राज्यसभा में विमान हादसे पर वक्तव्य देंगे। तमिलनाडु में हुए हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और अन्य सैन्य कर्मियों के निधन पर पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जनरल रावत के योगदान को याद किया। शोक जताने वालों में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, असम और नगालैंड के राज्यपाल जगदीश मुखी, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री…
-
किसी भी क्षण युद्ध के लिए तैयार रहे चीनी सेना- शी जिनफिंग
भारत से तनातनी के बीच चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सेना को किसी भी क्षण युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा है। इतना ही नहीं उन्होंने सशस्त्र बलों को वास्तविक जंगी परिस्थितियों में अभ्यास करने का आदेश दिया है। पिछले वर्ष जून में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच खूनी झड़प हो गई थी। इस दौरान जहां 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे वहीं 40 से अधिक चीनी सैनिक मारे गए थे। शिन्हुआ के मुताबिक वर्ष 2021 में केंद्रीय सैन्य आयोग के चेयरमैन के तौर पर दिए गए अपने पहले आदेश में शी ने कहा कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी को किसी भी समय युद्ध…
-
गर्व का पल : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आज फहराएगा भारत का तिरंगा
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में आज भारतीय झंडा लगाया जाएगा। देश संयुक्त राष्ट्र के इस शक्तिशाली निकाय में 2 वर्षों के लिए अस्थायी सदस्य के तौर पर अपना कार्यकाल शुरू कर रहा है। इसके आलावा 5 नए अस्थायी सदस्य देशों के झंडे 4 जनवरी को एक विशेष समारोह के दौरान लगाए जाएंगे। 2021 में 4 जनवरी आधिकारिक रूप से पहला कार्यदिवस होगा। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में भारत साथ के नॉर्वे, केन्या, आयरलैंड और मैक्सिको अस्थायी सदस्य बने हैं। भारत अगस्त 2021 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् का अध्यक्ष होगा और फिर 2022 में एक महीने के लिए परिषद् की अध्यक्षता करेगा। परिषद् का अध्यक्ष हर सदस्य एक महीने के…
-
कोविशील्ड और कोवैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी
देश में कोरोना वैक्सीन का इंतजार अब खत्म हो गया है। ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया (DCGI) ने भारत में दो कोरोना वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। DCGI ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा विकसित वैक्सीन कोविशील्ड(Covishieled) और स्वदेशी भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सिन(Covaxin) के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। कोरोना महामारी से लड़ाई के मद्देनजर लंबे समय से कोरोना वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) का इंतजार किया जा रहा था । यह इंतजार अब खत्म हो गया है। आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी-एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसीत वैक्सीन को सीरम इंस्टीट्यूट कोविशील्ड नाम से भारत में उत्पादन कर रहा है, वहीं स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन को भारत बायोटेक और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल…
-
कोरोना – नए रूप के साथ मानसिक रोग ‘कोविड साइकोसिस’
भारत समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना का नया रूप मिल चुका है। इसी बीच कोरोना संक्रमित में बेहद ही गंभीर मानसिकता रोग (कोविड साइकोसिस) का पता चला है। अमेरिका और ब्रिटेन समेत दुनिया के कई देशों में साइकोटिक लक्षण वाले मरीज मिले हैं। अमेरिका के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हिसाम विली का कहना है कि कोरोना संक्रमण के बाद ऐसे मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है उन्होंने कहा कि अब तक मेरे पास जितने भी मरीज आए हैं उनमें से किसी को पहले से कोई मानसिक स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ नहीं थी। ब्रिटेन के मानसिक और मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ अब यह कहने लगे हैं कि कोरोना शारीरिक…